{"_id":"5c56ef39bdec224b6e139e99","slug":"71549201209-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्दाश्त नहीं किया जाएगा लेखकों पर अत्याचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्दाश्त नहीं किया जाएगा लेखकों पर अत्याचार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्दाश्त नहीं किया जाएगा लेखकों पर अत्याचार
देहरादून। प्रो. आनंद तेलतुंबडे को महाराष्ट्र पुलिस द्वारा मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार करने के विरोध में नौजवान भारत सभा ने रविवार को सभा ने विभिन्न संगठनों के साथ गांधी पार्क के मुख्य गेट के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहना है कि लेखकों पर हो रहे अत्याचारों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभा के सदस्य आईपी शर्मा ने कहा कि आनंद तेलतुंबड़े से पहले गौतम नवलखा, सुधा भारद्वाज, वरवर राव, अरुण फरेरिया, वेर्नोन गोंजाल्वेस जैसे कई लेखकों को झूठे आरोपों में गिरफ्तार किया जा चुका है। लेखकों को झूठे केसों में फंसाया जा रहा है, लेकिन सरकार इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। प्रदर्शन में समदर्शी बर्थवाल, पी. कुमार मंगलम, कमला पंत, गीतिका, त्रिलोचन भट्ट, फेबियन आदि मौजूद रहे।
कल सीएम आवास कूच करेंगे राज्य आंदोलनकारी
देहरादून। सात सूत्री मांगों के समर्थन में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के सदस्य मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे। आवास कूच के संबंध में रविवार को कचहरी स्थित शहीद स्थल पर बैठक कर आंदोलन की रूपरेखा तय की गई।
मंच के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुकरेती ने बताया कि सात सूत्री मांगों के संबंध में मंच पांच फरवरी को परेड ग्राउंड से सीएम आवास कूच के लिए निकलेंगे। उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर मंच लंबे समय से आंदोलन कर रहा है, लेकिन सरकार की ओर से मंच की मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। बैठक में जगमोहन नेगी, रामलाल खंडूरी, सुदेश सिंह, जबर सिंह पावेल, गणेश डंगवाल, प्रेम सिंह नेगी, रवींद्र प्रधान, विनोद असवाल, अमर सिंह आदि मौजूद रहे।