फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गणतंत्र दिवस पर परेड कर लौटी पहाड़ की बेटी शिवानी

गणतंत्र दिवस पर परेड कर लौटी पहाड़ की बेटी शिवानी

Sun, 03 Feb 2019 01:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर परेड कर लौटी पहाड़ की बेटी शिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में राजपथ पर हुई परेड में पहाड़ की बेटी शिवानी रावत भी शामिल हुई थी। शिवानी के घर लौटने पर परिजनों और परिचितों ने जोरदार स्वागत किया। नौवीं की छात्रा और एनसीसी कैडेट शिवानी रावत ने अपनी इस कामयाबी को जिंदगी के सबसे हसीन पलों में से एक बताया है।
शिवानी ने बताया कि परेड से लौटने के बाद 30 जनवरी तक गढ़ी कैंट में आयोजित डेकेटिंग कैंप में शामिल होने का मौका मिला। इस दौरान कैंप में शामिल सभी छात्रों को सीएम और गवर्नर हाउस का भ्रमण कराया गया। इससे पहले सभी को सेना के वीवीआईपी से भी मिलवाया गया। शिवानी ने बताया कि अव उसे अगले साल एनसीसी की सीनियर डिवीजन की टीम में शामिल होने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

टिहरी स्थित पोखाल के नवोदय विद्यालय की छात्रा शिवानी आईएएस अफसर बनना चाहती है। शिवानी के पिता मकान सिंह रावत व माता सीमा रावत ने बताया कि सितंबर में शिवानी का चयन हल्द्वानी स्थित रानीबाग में आरडी (रिपब्लिक) कैंप के लिए हुआ था। वहां उसने एक महीने की ट्रेनिंग ली। इसके बाद रायवाला के आर्मी कैंप और नवंबर में गढ़ी कैंट में परेड की तैयारी की। इसके बाद उसे एनसीसी जूनियर डिवीजन की टीम में शामिल होकर गणतंत्र दिवस पर परेड करने का मौका मिल।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed