फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   18 आईएफएस अफसरों की पदोन्नति लटकी

18 आईएफएस अफसरों की पदोन्नति लटकी

Fri, 25 Jan 2019 02:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
18 आईएफएस अफसरों की पदोन्नति लटकी
18 आईएफएस अफसरों की पदोन्नति लटकी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। भारतीय वन सेवा के 18 अफसरों की पदोन्नति को लेकर बृहस्पतिवार को होने वाली डीपीसी स्थगित कर दी गई। सूत्रों के मुताबिक अफसरों की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट तैयार नहीं होने की वजह से पदोन्नति का मामला फिलहाल लटक गया। अब नए सिरे से डीपीसी की बैठक कर पदोन्नति का निर्णय लिया जाएगा।
शासन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक बृहस्पतिवार को वन विभाग के 18 रिक्त पदों पर वन अधिकारियों की पदोन्नति को लेकर विभागीय प्रोन्नति कमेटी की बैठक बुलाई गई थी। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में अपर मुख्य सचिव डॉ. रणवीर सिंह, प्रमुख वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष जयराज व केंद्र के प्रतिनिधि बैठक में पहुंच गए थे, लेकिन प्रोन्नत होने वाले अधिकारियों की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट तैयार नहीं होने के कारण बैठक को स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि वन विभाग में आईएफएस कैडर के रिक्त पदों पर प्रोन्नति की प्रक्रिया 31 दिसंबर तक पूरी होनी थी। विभागीय अधिकारियों की ही मानें तो विभाग में छह उप वन संरक्षक, सात वन संरक्षक, चार मुख्य वन संरक्षक व एक अतिरिक्त प्रमुख वन संरक्षक के रिक्त पदों पर प्रोन्नति की जानी थी। केंद्र सरकार ने आठ जनवरी को इन रिक्त पदों पर भर्ती के लिए हरी झंडी दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय प्रोन्नति कमेटी की बैठक के लिए तारीख भी निर्धारित कर दी गई। कमेटी में शामिल तमाम अधिकारी भी पहुंच गए लेकिन जिन अधिकारियोें को प्रोन्नत किया जाना था उनकी वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट विभाग की ओर से नही मुहैया कराई जा सकी, जिसकी वजह से फिलहाल प्रोन्नति का मामला लटक गया। विभागीय अफसरों के मुताबिक अगली विभागीय प्रोन्नति कमेटी की बैठक की तिथि बाद में निर्धारित की जाएगी। इस संबंध में जब प्रमुख वन संरक्षक व विभागाध्यक्ष जयराज से जानकारी ली गई तो उनसे संपर्क नही हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed