{"_id":"5c4a21c8bdec227371484e71","slug":"71548362184-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय मतदाता दिवस आज, बनवाएं मतदाता पहचान पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय मतदाता दिवस आज, बनवाएं मतदाता पहचान पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय मतदाता दिवस आज, बनवाएं मतदाता पहचान पत्र
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के लिए प्रशासन व जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस मौके पर जहां जिले के सभी 1794 बूथों पर बीएलओ मतदाता सूची में नाम शामिल करने को लेकर फार्म भरवाएंगे, वहीं आज से मतदाताओं को फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र का वितरण किया जाएगा।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पीएस रावत ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले के सभी 1794 बूथों पर शुक्रवार को फार्म जमा कराए जा सकेेंगे, ताकि सभी वैध मतदाता आवेदन कर मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने के साथ ही फोटोयुक्त पहचान पत्र बनवा सकें।
दूसरी ओर स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी शिखर सक्सेना ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सुबह साढ़े सात बजे परेड मैदान में स्कूली बच्चे मानव श्रृंखला बनाने के साथ ही मतदाताओं को जागरूक करेंगे। इस मौके पर बच्चों के बीच दौड़ भी कराई जाएगी। साथ ही नुक्कड़ नाटक के जरिये भी मतदाता बनने के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन लोगोें को मतदाता जागरूकता का भी संदेश देंगे। कार्यक्रम के दौरान गुमनिया बैंड के कलाका अपनी प्रस्तुति देंगे। दूसरी ओर जिला निर्वाचन अधिकारी एसए मुरुगेशन ने देर शाम तमाम संबंधित अफसरों के साथ बैठक कर राष्ट्रीय मतदाता दिवस की तैयारियों की जानकारी ली।