फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंची टीमें

जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंची टीमें

Fri, 18 Jan 2019 01:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंची टीमें
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

खेल महाकुंभ के तहत युवा कल्याण विभाग परिसर में बृहस्पतिवार को खो-खो प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के क्वार्टर और सेमीफाइनल के मुकाबले खेले गए। पहले बालक अंडर-14 वर्ग में पहला क्वार्टर फाइनल नैनीताल और अल्मोड़ा के बीच खेला गया। जिसमें नैनीताल ने 7-2 से बाजी मारी। दूसरे क्वार्टर फाइनल में देहरादून ने बागेश्वर को 7-6 से पराजित किया। अंडर-14 बालिका वर्ग के पहले क्वार्टर फाइनल में नैनीताल ने उधमसिंह नगर को 12-2 से और दूसरे क्वार्टर फाइनल में पौड़ी ने टिहरी को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

अंडर-17 बालक वर्ग के पहले क्वार्टर फाइनल में नैनीताल की टीम ने अल्मोड़ा को 11-3 से, दूसरे मैच में पौड़ी ने हरिद्वार को 8-7 से और तीसरे क्वार्टर फाइनल मेें देहरादून ने उधमसिंह नगर को 9-6 से हराया। वहीं बालिका वर्ग के पहले क्वार्टर फाइनल में देहरादून ने उत्तरकाशी को 12-0 से, दूसरे मैच में पिथौरागढ़ ने उधमसिंह नगर को 11-7 से और तीसरे क्वार्टर फाइनल में नैनीताल ने अल्मोड़ा को 6-2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश करने में सफल रही। इसके बाद सेमीफाइनल मैच देहरादून और नैनीताल के बीच हुआ। इसमें देहरादून ने नैनीताल को 1 पारी और 9 अंक से हराकर फाइनल में पहुंची। अंडर-19 बालक वर्ग के पहले क्वार्टर में पौड़ी ने उत्तरकाशी को 1 पारी व 7 अंक से, दूसरे में हरिद्वार ने देहरादून को 1 पारी व 3 अंक से हराया। बालिका वर्ग के क्वार्टर फाइनल में देहरादून ने हरिद्वार को 1 पारी व 6 अंक से, नैनीताल ने उधमसिंह नगर को 1 पारी व 9 अंक से और चंपावत ने टिहरी को 7-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed