{"_id":"5c1fbe95bdec2256d06c678d","slug":"71545584277-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर और स्कूल में भी सुरक्षित नहीं रह गई महिलाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर और स्कूल में भी सुरक्षित नहीं रह गई महिलाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। पर्वतीय क्षेत्र की शांत वादियों में महिलाएं अब अपने घर और स्कूल में भी सुरक्षित नहीं रह गई है। महिला अपराध और उत्पीड़न की घटनाएं रोकने की दिशा में शासन-प्रशासन भले ही ठोस कानून बनाने का डंका पीट रहा है, लेकिन स्थिति इसके उलट है। टिहरी जिले में सालभर के भीतर महिलाओं और लड़कियों से छेड़छाड़ की पांच घटनाएं सामने आने से मानवता शर्मसार हुई है।
पहाड़ में अब महिला अपराधों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। टिहरी जिला भी इससे अछूता नहीं है। विगत फरवरी माह में नरेंद्रनगर क्षेत्र के एक स्कूल में एक शिक्षक ने छात्रा से छेड़छाड़ कर गुरू शिष्य का रिश्ता तार-तार करने का काम किया। एक अगस्त 2018 को घनसाली में एक युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई, जिससे वहां कई दिनों तक तनाव की स्थिति बनी रही। 27 अगस्त को रजाखेत क्षेत्र में नाबालिग से छेड़छाड़ की गई। छह सितंबर को लंबगांव में चाकू की नोक पर राह चलती एक शिक्षिका के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया गया। सात दिसंबर को जाखणीधार क्षेत्र में एक नाबालिग से छेड़छाड़ की गई। हालांकि इन सभी मामलों में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफल रही है, लेकिन लगातार इस तरह की घटनाएं सामने आने से समाज का हर वर्ग महिला सुरक्षा को लेकर चिंतित है।