फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   न रहा हाथ, न ही फूल, जनता ने की मोमबती कबूल

न रहा हाथ, न ही फूल, जनता ने की मोमबती कबूल

Wed, 21 Nov 2018 02:51 AM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 02:51 AM IST
विज्ञापन
न रहा हाथ, न ही फूल, जनता ने की मोमबती कबूल
न रहा हाथ, न ही फूल, जनता ने की मोमबत्ती कबूल
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
मसूरी। नगर पालिकाध्यक्ष पद पर कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों को मात देकर 166 मतों के अंतर से निर्दलीय प्रत्याशी में बाजी मार ली है। निर्दलीय प्रत्याशी अनुज गुप्ता ने जीत दर्ज कर सबको चौंका दिया है। मंगलवार को नगर पालिकाध्यक्ष पर पर हुई मतगणना में शाम को घोषित हुए परिणाम में निर्दलीय प्रत्याशी अनुज गुप्ता ने भाजपा प्रत्याशी ओपी उनियाल को 166 मतों से हरा दिया, लेकिन अपनी हार से असंतुष्ट होकर भाजपा ने पुन: मतगणना की मांग की, जिस पर दूसरी बार हुई गिनती में भी नतीजा वहीं रहा है। देर शाम नतीजा दोबारा भी अनुज गुप्ता के पक्ष में रहा। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी ने दूसरे चरण की मतगणना में ही अपनी हार स्वीकार कर ली थी।
नगर पालिकाध्यक्ष पद पर हुए चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी व भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला रहा। निर्दलीय प्रत्याशी अनुज गुप्ता को 5175 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी ओपी उनियाल को 5009 मत मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी मेघ सिंह कंडारी को 4312 मत मिले। अन्य प्रत्याशियों में आम आदमी पार्टी के सुमित को 120, निर्दलीय पूरण सिंह रौछेला को 24 और बिल्लू वाल्मीकि को 111 मत मिले।
विज्ञापन

जिस पर भाजपा प्रत्याशी ओपी उनियाल ने 166 मतों से हार के बाद पुन: मतगणना की मांग की जिसे निर्वाचन अधिकारी मीनाक्षी पटवाल ने स्वीकार करते हुए पुन: मतगणना कराई, जिसके परिणाम देर शाम जारी हुए। इस बार भी नतीजा निर्दलीय प्रत्याशी अनुज गुप्ता के पक्ष में रहा और वह विजेता घोषित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुज गुप्ता की जीत की आधिकारिक घोषणा के बाद मतगणना स्थल के बाहर बड़ी संख्या में मौजूद उनके समर्थकों की खुशी का ठिकाना न रहा। अपने प्रत्याशी की जीत का जश्न मनाते हुए जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। अनुज गुप्ता के मतगणना स्थल से बाहर निकलते ही समर्थकों ने उन्हें कंधों पर उठाकर किंग्रेग बाजार, पिक्चर पैलेस से माल रोड होते हुए किताबघर तक जुलूस निकाला।

मसूरी सीओ बहादुर सिंह ने बताया कि मतगणना के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। मतगणना स्थल से 200 मीटर की परिधि में किसी भी व्यक्ति को बिना परिचय पत्र के अंदर नहीं आने दिया गया। वहीं मतगणना स्थल पर पुलिस बल तैनात किया गया था। मतगणना शांतिपूर्ण संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed