{"_id":"5bedd44dbdec22697c0a98e5","slug":"71542313037-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया से हारा मैं आया तेरे द्वार...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुनिया से हारा मैं आया तेरे द्वार...
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
श्री श्याम सुंदर मंदिर से कार्तिक मास की प्रभात फेरी निकाली गई। सुबह पांच बजे निकली प्रभात फेरी शहर में जहां से भी गुजरी लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। बृहस्पतिवार को आयोजित प्रभात फेरी का शुभारंभ विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ किया गया।
मंदिर की परिक्रमा कर शुरू हुई प्रभात फेरी पूर्वी पटेलनगर, रामलीला मैदान, सहारनपुर रोड होते हुए गुरु रोड स्थित नरेंद्र गोयल के आवास पर पहुंची। जहां भजन गायक तजेंद्र हरजाई, भूपेेंद्र चड्ढा, प्रेम भाटिया, चंद्रमोहन आनंद ने दुनिया से हारा मैं आया तेरे द्वार.., सांवरिया तेरे लिए मैं जोगन बन गई.., सांवरे से मिलने का सत्संग ही बहाना है... आदि भजनों की प्रस्तुति पर भक्त झूमते रहे। इसके बाद आरती अरदास और सामूहिक प्रार्थना कर प्रभात फेरी वापस मंदिर पहुंची। मंदिर के मीडिया प्रभारी भूपेंद्र चड्ढा ने बताया कि 23 नवंबर को मंदिर समिति की ओर से सुंदर झांकी के साथ प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इस अवसर पर अवतार उनियाल, ओम प्रकाश सूरी, अमित गोयल, सोनिया, सपना, अमरकांत गर्ग, पंकज गुप्ता, लक्ष्मण दास, विजय गोयल, मीना, उर्मिला, यशपाल, गुलशन भसीन, विजय गोयल, सुमन दुआ, किरन शर्मा, गगन आदि मौजूद रहे।