फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आवास योजना के लिए आवेदन फार्म मिलने शुरू

आवास योजना के लिए आवेदन फार्म मिलने शुरू

Tue, 21 Aug 2018 02:24 AM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
आवास योजना के लिए आवेदन फार्म मिलने शुरू
आवास योजना के लिए आवेदन फार्म मिलने शुरू
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) तथा अन्य आवास योजना के तहत दुर्बल आय वर्ग के साथ ही अल्प, मध्यम और उच्च आय वर्ग के फ्लैट के लिए आवेदन फार्म सोमवार से मिलने शुरू हो गए हैं। दुर्बल आय वर्ग के लोग फ्री व अन्य आय वर्ग के लोगों को 100 रुपये में फार्म दिए जा रहे हैं। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने आवेदन की अंतिम तिथि 10 सितंबर निर्धारित की है। इसके बाद लॉटरी के जरिये फ्लैटों का आवंटन किया जाएगा।
एमडीडीए सचिव पीसी दुमका ने बताया कि पीएमएवाई के तहत ट्रांसपोर्ट नगर 224 और सहस्त्रधारा रोड स्थित आमवाला तरला में 240 फ्लैट दुर्बल आय वर्ग के लोगों को फ्लैट दिए जाएंगे। वहीं, अन्य आय वर्ग के लोगों को भी 828 फ्लैट दिए जाने हैं। सोमवार से बैंक, नगर निगम समेत एमडीडीए की ओर से निर्धारित स्थानों पर फार्म मिलने शुरू हो गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 सितंबर है। इसके बाद लॉटरी के जरिये फ्लैटों का आवंटन होगा। उम्मीद है कि नवरात्र से पहले लोगों का अपने घर का सपना पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

--
नगर निगम में दर्ज नामों पर ही मिलेगा लाभ
एमडीडीए सचिव ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दुर्बल आय वर्ग के उन्हीं लोगों को लॉटरी में शामिल किया जाएगा, जिनका नाम नगर निगम की सूची में दर्ज है। इसके अलावा अन्य लोगों को इसका लाभ नहीं दिया जाएगा। जिन लोगों का नाम सूची में नहीं है, वह 10 सितंबर तक नगर निगम में पहुंचकर अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
इन जगहों से आवेदन पत्र बंटने शुरू
एमडीडीए कार्यालय, आईएसबीटी आवासीय योजना कैंप कार्यालय, आलयम् आमवाला तरला आवासीय योजना कैंप कार्यालय निकट एकता विहार, नगर निगम, बैंक ऑफ बड़ौदा, एक्सिस बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed