{"_id":"5b7b2a7b42c7924632549141","slug":"71534798459-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास योजना के लिए आवेदन फार्म मिलने शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास योजना के लिए आवेदन फार्म मिलने शुरू
Updated Tue, 21 Aug 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
आवास योजना के लिए आवेदन फार्म मिलने शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) तथा अन्य आवास योजना के तहत दुर्बल आय वर्ग के साथ ही अल्प, मध्यम और उच्च आय वर्ग के फ्लैट के लिए आवेदन फार्म सोमवार से मिलने शुरू हो गए हैं। दुर्बल आय वर्ग के लोग फ्री व अन्य आय वर्ग के लोगों को 100 रुपये में फार्म दिए जा रहे हैं। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने आवेदन की अंतिम तिथि 10 सितंबर निर्धारित की है। इसके बाद लॉटरी के जरिये फ्लैटों का आवंटन किया जाएगा।
एमडीडीए सचिव पीसी दुमका ने बताया कि पीएमएवाई के तहत ट्रांसपोर्ट नगर 224 और सहस्त्रधारा रोड स्थित आमवाला तरला में 240 फ्लैट दुर्बल आय वर्ग के लोगों को फ्लैट दिए जाएंगे। वहीं, अन्य आय वर्ग के लोगों को भी 828 फ्लैट दिए जाने हैं। सोमवार से बैंक, नगर निगम समेत एमडीडीए की ओर से निर्धारित स्थानों पर फार्म मिलने शुरू हो गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 सितंबर है। इसके बाद लॉटरी के जरिये फ्लैटों का आवंटन होगा। उम्मीद है कि नवरात्र से पहले लोगों का अपने घर का सपना पूरा हो जाएगा।
--
नगर निगम में दर्ज नामों पर ही मिलेगा लाभ
एमडीडीए सचिव ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दुर्बल आय वर्ग के उन्हीं लोगों को लॉटरी में शामिल किया जाएगा, जिनका नाम नगर निगम की सूची में दर्ज है। इसके अलावा अन्य लोगों को इसका लाभ नहीं दिया जाएगा। जिन लोगों का नाम सूची में नहीं है, वह 10 सितंबर तक नगर निगम में पहुंचकर अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
--
इन जगहों से आवेदन पत्र बंटने शुरू
एमडीडीए कार्यालय, आईएसबीटी आवासीय योजना कैंप कार्यालय, आलयम् आमवाला तरला आवासीय योजना कैंप कार्यालय निकट एकता विहार, नगर निगम, बैंक ऑफ बड़ौदा, एक्सिस बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स।