{"_id":"5b7b26ce42c7924639036bb3","slug":"71534797518-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्णकार महासम्मेलन के सह संयोजक बने दून के चंद्रकिरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्णकार महासम्मेलन के सह संयोजक बने दून के चंद्रकिरण
Updated Tue, 21 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
21 अक्तूबर को हरियाणा के नीलेखड़ी स्थित केंद्रीय मुख्यालय पर राष्ट्रीय स्वर्णकार अधिवेशन एवं महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। स्वर्णकार सेवा परिषद के तत्वावधान में होने वाले महासम्मेलन के लिए स्वर्णकार सेवा परिषद उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकिरण वर्मा को सह संयोजक नियुक्त किया गया है।
सोमवार को महासम्मेलन के संबंध में राजधानी में बैठक का आयोजन हुआ। परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सौरभ आर्य ने बताया की परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मैढ़ रत्न भगतराम वर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम को सफल बनाया जाएगा। इसमें हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, महाराष्ट्र आदि राज्यों से राष्ट्रीय पदाधिकारी पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि परिषद हर वर्ष की तरह इस बार भी 21 अक्तूबर को होने वाले इस राष्ट्रीय स्वर्णकार अधिवेशन एवं महासम्मेलन के दौरान अजमीढ़ देव की स्मृति में राष्ट्र रक्षा वैदिक यज्ञ, राष्ट्रीय कवि सम्मेलन, स्वर्णकार युवक-युवती परिचय सम्मेलन व असहाय परिवार की एक कन्या का विवाह, स्वर्णकार समाज की दशा-दिशा विषय पर संगोष्ठी और स्वर्णकार स्मृति सम्मान अवार्ड समारोह होगा।
महासम्मेलन के आयोजन की प्रमुख व्यवस्थाओं का जिम्मा देहरादून से चंद्र किरण वर्मा को सह संयोजक बनाकर सौंपा गया है। चंद्र किरण वर्मा ने बताया की महासम्मेलन में भारत के विभिन्न हिस्सों से स्वर्णकार, समाज सेवी, कवि, प्रख्यात ओजस्वी वक्ता, लेखक, साहित्यकार, गायक, कारीगर व सर्राफ पहुंचते हैं। देश की 21 विभूतियों को राष्ट्र स्तर पर सम्मानित किया जाता है और दो माह पूर्व से तैयारियां शुरू कर दी जाती हैं। बैठक में जयकुमार वर्मा, प्रभात वर्मा, हरि चरण वर्मा, सतीश कुमार, रामकुमार वर्मा, सुरेश कुमार वर्मा, सुशील कुमार वर्मा, प्रवीण वर्मा, अशोक वर्मा, रमेश कुमार वर्मा, अर्जुन सिंह, सीता राम सोनी, ज्ञान चंद बुंदीवाल, जतींद्र सिंह मौजूद रहे।