फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शिक्षक संघ पदाधिकारियों का क्रमिक अनशन शुरू

शिक्षक संघ पदाधिकारियों का क्रमिक अनशन शुरू

Sun, 22 Jul 2018 01:44 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक संघ पदाधिकारियों का क्रमिक अनशन शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

विभिन्न मांगों पर कार्रवाई नहीं होने और सरकार से वार्ता के लिए समय न मिलने से नाराज राजकीय शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने शनिवार से शिक्षा महानिदेशालय परिसर में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। पहले दिन संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल किशोर डिमरी और महामंत्री डॉ. सोहन सिंह माझिला अनशन पर बैठे।

लंबे से विभिन्न मांगों के संबंध में आंदोलनरत राजकीय शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने आर-पार की लड़ाई का एलान किया। पहले दिन अनशन पर बैठे प्रदेश अध्यक्ष केके डिमरी और महामंत्री सोहन सिंह माझिला ने कहा कि शिक्षक संघ डेढ़ वर्ष से सरकार से वार्ता का समय मांग रही है, लेकिन शासन-प्रशासन दोनों की ओर से शिक्षकों की समस्याओं और मांग की अनदेखी की जा रही है। इसके चलते शिक्षकों ने मजबूर होकर क्रमिक अनशन का निर्णय लिया है। पहले चरण के अनशन में केवल प्रांत, मंडल, जिला और ब्लॉक पदाधिकारियों को शामिल किया जा रहा है। ताकि छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बाधित न हो। आमरण अनशन में उपाध्यक्ष मुकेश बहुगुणा, संयुक्त मंत्री योगेश घिल्डियाल, कोषाध्यक्ष अनुज चौधरी, मंडलीय अध्यक्ष रविंद्र राणा, मंत्री हेमंत पैन्यूली, सुभाष झिल्डियाल, नागेंद्र पुरोहित, गोकुल मर्तोलिया, जगदीश बिष्ट, नारायण सिंह, शंकर बोरा, श्याम सिंह सरियाल, प्रदीप भंडारी, राकेश रमोला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

ये हैं प्रमुख मांगें
एसीपी का लाभ व कोटिकरण विसंगति व वेतन विसंगति दूर करने।
एक्ट के अनुसार ट्रांसफर, पांच छूटे विषयों की काउंसिलिंग कराने।
बेसिक से समायोजित शिक्षकों को चयन प्रोन्न्नत वेतनमान देने।
एक ही विज्ञप्ति के अंतर्गत चयनित एवं कोटद्वार विधानसभा चुनाव के कारण ज्वाइन न कर वाले शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ देने।
अध्यापकों को गैर शैक्षणिक कार्यक्रमों में न लगाने।
एलटी को लेवल-10 और प्रवक्ता को लेवल-12 दिए जाने।
तदर्थ शिक्षक बंधुओं को पूर्व सेवा का लाभ देते हुए चयन वेतनमान, 400 से अधिक छात्र संख्या वाले स्कूलों में उप प्रधानाचार्य का पद सृजित करने।
महिलाओं को 15 दिन का सीसीएल प्रदान करने की अनुमति प्रधानाचार्य को देने।
बोर्ड से अनुमोदित व्यायाम व कला के प्रवक्ता पद पर स्वीकृत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed