फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बिजली आपूर्ति में उतराखंड का बेहतरीन प्रदर्शन

बिजली आपूर्ति में उतराखंड का बेहतरीन प्रदर्शन

Wed, 04 Jul 2018 02:08 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
बिजली आपूर्ति में उतराखंड का बेहतरीन प्रदर्शन
बिजली आपूर्ति में उत्तराखंड का बेहतरीन प्रदर्शन
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति के मामले में उत्तराखंड ने दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं राज्य की बिजली वितरण की कंपनी उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने देश की 41 में से 37 सरकारी कंपनियोें को पछाड़ते हुए चौथा स्थान हासिल किया है। शिमला में आयोजित ऊर्जा मंत्रियों के सम्मेलन में राज्य व यूपीसील को इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि ऊर्जा मंत्रालय की ओर से निर्बाध बिजली देने, बेहतर उपभोक्ता सेवा, अनुशासन और बिजली से होने वाली हानियों के संबंध में निजी सर्वे एजेंसी केयर और जेसीआरए से सर्वे कराया गया था। रेंटिंग देने प्रसिद्ध इन एजेंसियों के सर्वे में जो निष्कर्ष सामने आए हैं। वे राज्य सरकार और यूपीसीएल अफसरों के लिए राहत देने वाले हैं। सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तराखंड ने गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति के मामले में दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं यूपीसीएल ने भी बिजली आपूर्ति के मामले में परचम लहराया है। सर्वे के मुताबिक यूपीसीएल ने सर्वे में शामिल 41 निजी व सरकारी बिजली आपूर्ति कंपनियों में से चौथा स्थान हासिल किया है। यूपीसीएल अफसरों के मुताबिक पहले तीन स्थानों पर गुजरात की तीन पावर कंपनियां हैं।
विज्ञापन

शिमला में मंगलवार को आयोजित ऊर्जा मंत्रियोें के सम्मेलन में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने इस उपलब्धि के लिए सम्मानित भी किया है। ऊर्जा विभाग की ओर से सचिव ऊर्जा राधिका झा और यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक ने पुरस्कार ग्रहण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टॉप 10 बिजली कंपनियां
- उत्तर गुजरात बिजली कंपनी लिमिटेड
- दक्षिण गुजरात बिजली कंपनी लिमिटेड
- मध्य गुजरात बिजली कंपनी लिमिटेड
- उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड
- पश्चिम गुजरात बिजली कंपनी लिमिटेड
- ईस्टर्न पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ऑफ आंध्रप्रदेश
- बंगलूरू इलेक्ट्रिीसिटी सप्लाई कंपनी
- हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिीसिटी बोर्ड लिमिटेड
- साउथर्न पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ऑफ आंध्रप्रदेश
- उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड
----
कोट :
उपभोक्ताआें को बेहतर बिजली आपूर्ति के मामले में पूरे देश में दूसरा स्थान पर आना गौरव की बात है। साथ ही यूपीसीएल ने पूरे देश में चौथा हासिल किया है। यह बड़ी उपलब्धि है। आने वाले समय में बिजली आपूर्ति को और अधिक बेहतर कर पहला स्थान हासिल करने का प्रयास किया जाएगा। यह अधिकारियों, कर्मचारियों के प्रयासों का परिणाम है।
- राधिका झा, सचिव ऊर्जा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed