{"_id":"5b2d5e354f1c1b6c4d8b81fd","slug":"71529699893-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में जुलाई की शुरुआत में दस्तक देगा मानसून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में जुलाई की शुरुआत में दस्तक देगा मानसून
Updated Sat, 23 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में जुलाई की शुरुआत में दस्तक देगा मानसून
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। प्रदेश में मानसून जुलाई की शुरुआत में दस्तक देगा। फिलहाल ज्यादातर इलाकों में हल्की बारिश का क्रम बना रहेगा। कहीं-कहीं तूफान भी आ सकता है। 27 से मौसम में बदलाव होगा, जिसके बाद 28-29 को भारी बारिश हो सकती है।
उत्तराखंड में सामान्य तौर पर 21-22 जून तक मानसून आ जाता था, लेकिन इस वर्ष इसके देर से आने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार केरल से चलकर मानसून उत्तर की ओर रुख कर चुका है। जगह-जगह व्यवधान के कारण इसकी गति भी प्रभावित हुई है। उत्तराखंड से अभी इसकी काफी दूरी बनी हुई है। ऐसे में इसके जुलाई के पहले सप्ताह से पहले पहुंचने की संभावना कम है।
मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अभी पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश हो रही है। यह तात्कालिक बनने वाली परिस्थितियां हैं, जिनके कारण मौसम में बदलाव हो रहा है। उन्होंने बताया कि 25 तक कहीं-कहीं बारिश होती रहेगी। 27 से मौसम में बदलाव के बाद प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश होगी। अगले एक हफ्ते तक मानसून के पहुंचने की संभावना बहुत कम है। जुलाई की शुरुआत में मानसून राज्य में पहुंचेगा। उससे पहले एक-दो दिन भारी बारिश होने की संभावना है।