{"_id":"5b2c08f14f1c1bc2378b52a6","slug":"71529612529-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर और मेरठ ने जीती शतरंज चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर और मेरठ ने जीती शतरंज चैंपियनशिप
Updated Fri, 22 Jun 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
एलआईसी की 52वीं उत्तर-मध्य क्षेत्रीय शतरंज प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में कानपुर और महिला वर्ग में मेरठ चैंपियन बना। पुरुष वर्ग में आगरा और महिला वर्ग में हल्द्वानी को दूसरा स्थान मिला।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को फाइनल राउंड के मुकाबले खेले गए। अंत में अंकों के आधार पर कानपुर मंडल के दिनेश शर्मा को विजेता चुना गया। आगरा मंडल के बृजेेश कुमार अग्रवाल उपविजेता और इलाहाबाद मंडल के अविनाश श्रीवास्तव को तीसरा स्थान मिला। महिला वर्ग में मेरठ मंडल की तनुजा कंसल विजेता रहीं। हल्द्वानी की पूनम दूबे को उपविजेता और कानपुर की किरन गुप्ता को तीसरा स्थान मिला। प्रादेशिक प्रबंधक एमआर शर्मा ने विजेताओं को ट्रॉफी और पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रबंधक कार्मिक जगदीश सिंह पांगती ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चुने गए खिलाडियों को शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता के आयोजन में दून इकाई के अध्यक्ष मुकेश नौटियाल, हरीश सिंह, संजय पंडिता, गुरजीत सिंह, केएस चौहान, वीपीएस कपिल, जगदीश राम, पीके तिवारी, गिरीश भट्ट, दीप चंद समेत अन्य ने सहयोग दिया।