फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   उतराखंड के खिलाड़ियों प्रतिभाओं की कमी नहीं : जितेंद्र बिष्ट

उतराखंड के खिलाड़ियों प्रतिभाओं की कमी नहीं : जितेंद्र बिष्ट

Mon, 23 Apr 2018 02:24 AM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
उतराखंड के खिलाड़ियों प्रतिभाओं की कमी नहीं : जितेंद्र बिष्ट
ब्यूरो/ ओम प्रकाश जोशी, देहरादून
विज्ञापन

उत्तराखंड के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कमी नहीं है। उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए अच्छे प्लेटफार्म की जरूरत है। फीफा वर्ल्ड कप अंडर-17 की मेजबानी और आईएसएल जैसी लीग के बाद भारत में फुटबाल का स्तर बढ़ा है। यह कहना है भारतीय अंडर-19 फुटबाल टीम के उप कप्तान जितेंद्र सिंह बिष्ट का।
थर्ड ऑल इंडिया गढ़वाल यूथ कप फुटबाल टूर्नामेंट के फाइनल में बतौर विशिष्ट अतिथि पहुंचे जितेंद्र सिंह बिष्ट ने अमर उजाला से खास बातचीत में बताया कि उत्तराखंड से पहले भी कई खिलाड़ी भारतीय टीम में खेल चुके हैं। वर्तमान में भी कुछ खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। कहा कि उत्तराखंड के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कमी नहीं है, बशर्ते उन्हें अपना हुनर दिखाने के लिए अच्छा प्लेटफार्म मिले। कहा कि उत्तराखंड में फुटबाल टूर्नामेंट ज्यादा से ज्यादा होना चाहिए ताकि खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिल सके।
विज्ञापन

...................................
देश में फुटबाल के भी दीवाने
जितेंद्र बिष्ट ने कहा कि दिल्ली में आयोजित फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप खेलने से उन्हें काफी अनुभव मिला। फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप की मेजबानी, आईएसएल जैसे बड़े टूर्नामेंट ने भारत में फुटबाल का स्तर ऊंचा किया है। वर्तमान में हमारी सभी टीमें बेहतर कर रही हैं। अंडर-16 टीम चैंपियन बनी तो सीनियर टीम की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है। कहा कि लोकप्रियता में भले ही क्रिकेट भारत में चरम पर है, लेकिन हम फुटबाल के साथ इसकी तुलना नहीं कर सकते हैं। देश में फुटबाल के दीवाने भी हैं जो अस्सी की उम्र पार होने के बावजूद खेल देखने के लिए मैदान में आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

................................................
देहरादून में लिया प्रशिक्षण
जितेंद्र बिष्ट ने बताया कि उन्होंने पांच साल की उम्र से फुटबाल खेलना शुरू किया था। बचपन उनका कलकत्ता में ही गुजरा है। कलकत्ता जाने से पहले उनको विरेंद्र सिंह बिष्ट ने देहरादून में प्रशिक्षण दिया है। मूल रूप से अल्मोड़ा के निवासी हैं और उनका परिवार वर्तमान में कलकत्ता में रहता है। उनके पिता रविंद्र सिंह कलकत्ता की एक सोसाइटी में वॉचमैन है। जितेंद्र को पवेलियन मैदान में आयोजित थर्ड ऑल इंडिया गढ़वाल यूथ कप फुटबाल टूर्नामेंट का ब्रांड अंबेसडर बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed