{"_id":"5a9c58594f1c1bb06f8b4c02","slug":"71520195673-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Updated Mon, 05 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
यादव समाज विकास समिति की ओर से रविवार को इंद्रानगर कॉलोनी में आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्नों ने खूब रंग जमाया। भारतीय कला कर्म में बसी ब्रज की परंपरा में कृष्ण-सुदामा की दोस्ती, राजस्थान का घूमर, कविता, नृत्यगान में बच्चों की मोहक प्रस्तुति दर्शकों को खूब भायी। प्रतियोगिता में नाटक का मंचन, ग्रुप डांस, कविता के अलावा रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं। नृत्य में प्रतियोगिता में आकृति वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नाटक कृष्ण-सुदामा दूसरे और घूमर नृत्य तीसरे स्थान पर रहा। इस दौरान प्रतियोगिता में समिति अध्यक्ष डॉ. एचपी यादव ने विजेताओं और प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए। प्रतियोगिता के दौरान यादव समाज विकास समिति के महासचिव मनोज यादव, महिला विंग की अध्यक्ष मधु यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।