{"_id":"5a3acd5e4f1c1bc5758ba4ef","slug":"71513803102-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक महीने में ही उधड़ने लगा नेशनल हाइवे का पैचवर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक महीने में ही उधड़ने लगा नेशनल हाइवे का पैचवर्क
Updated Thu, 21 Dec 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महीने में ही उधड़ने लगा एनएच का पैचवर्क
-- गड्ढों में तब्दील हो रहा लक्ष्मणझूला-कांडी हाईवे, पीडब्ल्यूडी, एडीबी आपदा डिवीजन बना लापरवाह
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला-कांडी नेशनल हाईवे पर पीडब्ल्यूडी एडीबी आपदा डिवीजन द्वारा बामुश्किल महीने भर पहले किया गया पैचवर्क उधड़ने लगा है। जिससे जगह-जगह बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं। लोगों को हाईवे पर आवागमन में दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजमार्ग का 2014 में क्षेत्र में आई आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हुआ हिस्सा पीडब्ल्यूडी एडीबी डिवीजन के अंतर्गत आता है। जिसमें विभाग आपदा मद में निर्माण कार्य करा रहा है। विभाग द्वारा बीते साल बनाई गई सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों को बीते महीने पैचवर्क कर ठीक कर दिया गया था। इसके बाद फिर से सड़क उधड़ने लगी है। जिससे फिर से कई स्थानों पर भारी गड्ढे दिखाई देने लगे हैं।
रत्तापानी के समीप गोल गदेरा बैंड और इसके आसपास के इलाके में हाईवे पर बने बड़े-बड़े गड्ढे राहगीरों की दुश्वारियां बढ़ा रहे हैं, जिससे यहां दुर्घटनाओं का अंदेशा बना हुआ है। सामाजिक कार्यकर्ता सत्यपाल सिंह राणा, कलम सिंह राणा, रविंद्र सिंह रावत, स्वयंबर सिंह रावत, विनोद जुगलाण आदि का कहना है कि पीडब्ल्यूडी एडीबी आपदा डिवीजन हाईवे की मरम्मत की ओर गौर नहीं कर रहा है। उन्होंने महकमे से मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत की मांग उठाई है।