{"_id":"595bcbbd4f1c1b5b338b4c25","slug":"71499188157-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे साउंड सिस्टम बजाने की होगी इजाजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे साउंड सिस्टम बजाने की होगी इजाजत
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक आनंद कुमार ने कहा कि यूपी में कांवड़ यात्रा के दौरान पावरफुल साउंड सिस्टम पर रोक रहेगी, लेकिन छोटे साउंड सिस्टम और वाद्य यंत्र पर कोई प्रतिबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि कांवड़िए कोई मइयत में नहीं जा रहे है, हां सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार रात दस बजे के बाद साउंड सिस्टम नहीं बजने दिए जाएंगे। कांवड़ यात्रा के दौरान 15 जुलाई की रात से हाईवे पर यातायात पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।
एडीजी आनंद कुमार कांवड़ यात्रा को लेकर यूपी और उत्तराखंड के अफसरों की संयुक्त बैठक के बाद मंगलवार को रोशनाबाद में एसएसपी कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यूपी और उत्तराखंड बेहतर तालमेल के साथ कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराएंगे। कांवड़ियों को दिक्कत न हो, इसका पूरा ध्यान रखा गया है। गांव-गांव पहुंचकर यह बताया जा रहा है कि पावरफुल साउंड सिस्टम, हाकी, बेसबाल और ऊंची कांवड़ नहीं लेकर जानी है।
उत्तराखंड के एडीजी रामसिंह मीणा ने कहा कि इस बार कांवड़ यात्रा में यूपी और उत्तराखंड की संयुक्त पुलिस चेक पोस्ट बनेंगी। छह स्थान चिह्नित कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस बार डाक कांवड़ मंगलौर से लंढौरा, लक्सर होते हुए यहां पहुंचेगी और वापसी सीधे ही होगी। संवेदनशील स्थानों पर एसपीओ की तैनाती होगी। वे अपने-अपने क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। उन्होंने बताया कि डाक कांवड़ के दौरान दो चरणों में पुलिस फोर्स की तैनाती होगी और रिजर्व में भी फोर्स रहेगी। उत्तराखंड और यूपी के पुलिस अधिकारियों के बीच समन्वय के लिए व्हाटसएप ग्रुप बना दिए गए हैं।
विज्ञापन
इस दौरान गढ़वाल मंडल आयुक्त विनोद शर्मा, मेरठ के कमिश्नर दीपक कुमार, आईजी कानून व्यवस्था उत्तराखंड दीपम सेठ, डीआईजी रेंज पुष्पक ज्योति, डीएम मुजफ्फरनगर जीएस प्रियदर्शी, एसएसपी मुजफ्फरनगर अनंत देव तिवारी, एसएसपी कृष्ण कुमार वीके, एसपी सिटी ममता वोहरा, एसपी देहात मणिकांत मिश्रा, एएसपी श्वेता चौबे समेत अनेक अधिकारी मौजूद रहे।
मुजफ्फरनर में भी कांवड़ पटरी के संचालन का दावा
हरिद्वार। इस बार पड़ोसी जिले मुजफ्फरनगर पर भी कांवड़ पटरी दुरुस्त करने का दावा मुजफ्फरनगर के डीएम जीएस प्रियदर्शी ने किया। उन्होंने कहा कि यूपी में हाईवे पर ही कांवड़िए जाएंगे, लेकिन यदि कोई कांवड़ पटरी से जाना चाहता है तो बिल्कुल जा सकता है। वहां सारी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।