{"_id":"59567f494f1c1b54738b475f","slug":"71498840905-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानों ने ब्लाक दफ्तर पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानों ने ब्लाक दफ्तर पर जड़ा ताला
Updated Fri, 30 Jun 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। प्रधानों के राज्य वित्त आयोग में कटौती और अन्य मांगों के समर्थन में प्रधानों ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में ब्लाक दफ्तर पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की, तो जिले के सभी प्रधान तीन जुलाई को जिलाधिकारी के माध्यम से सरकार को सामूहिक इस्तीफा सौंप देंगे।
शुक्रवार को प्रदेश संगठन के अध्यक्ष गिरवीर परमार की अध्यक्षता में विकासखंड सभागार में ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने बैठक कर शासन की ओर से राज्य वित्त आयोग की धनराशि में 65 फीसदी कटौती करने का आरोप लगाया। साथ ही पंचायत राज अधिनियम लागू करने और प्रधानों के मानदेय में वृद्धि आदि मांग की। इस मौके पर प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष धीरज लाल शाह, ब्लॉक अध्यक्ष नत्थी सिंह भंडारी, ब्लाक महामंत्री पूनम रमोला, लक्ष्मण सिंह, रतन सिंह रावत, खुशपाल रमोला, देव सिंह राणा, सुरेंद्र कैंतुरा, मुरारी लाल जगूड़ी आदि शामिल थे।