फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   700 families of Bhimawala village will no longer face shortage of water.

Dehradun News: भीमावाला गांव के 700 परिवारों को अब नहीं होगी पानी की किल्लत

Sat, 30 Mar 2024 01:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
700 families of Bhimawala village will no longer face shortage of water.
विकासनगर। भविष्य में नगर पालिका विकासनगर क्षेत्र से सटे भीमावाला गांव में पानी की समस्या नहीं रहेगी। पेयजल योजना का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। विभाग की माने से एक माह के भीतर लोगों को पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत भीमावाला का आधा हिस्सा शक्ति नहर के दूसरी ओर नगर पालिका क्षेत्र से लगा हुआ है। यहां करीब 25 साल पूर्व बिछी लाइनों से पानी की आपूर्ति होती है। पूर्व में क्षेत्र में 200 परिवार थे, जिनकी संख्या अब बढ़कर 700 हो गई है। लोगों के घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाता है। रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित होते हैं। इसे देखते हुए 2.71 करोड़ की लागत से अलग पेयजल योजना को स्वीकृति प्रदान की गई थी। करीब एक साल पूर्व योजना का निर्माण शुरू हुआ था।
विज्ञापन


जल संस्थान के सहायक अभियंता जयपाल चौहान ने कहा कि ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। नलकूप स्थापित कर दिया गया है। करीब 15 किमी लंबी नई लाइनें बिछाई गई हैं। योजना से करीब 700 परिवार लाभांवित होंगे। एक माह के भीतर योजना को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीमावाला के क्षेत्र पंचायत सदस्य भानू मनीष ठाकुर ने कहा कि नगरीय क्षेत्र से सटे ग्रामसभा के इलाके में अक्सर पानी की समस्या बनी रहती है। गर्मियों में किल्लत और बढ़ जाती है। योजना के शुरू होने से पानी का संकट दूर हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed