{"_id":"60da1afc8ebc3ec23565e88f","slug":"70-thousand-cheated-by-the-wife-of-the-state-immunization-officer-city-news-drn3829524133","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी की पत्नी से ठगे 70 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी की पत्नी से ठगे 70 हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी की पत्नी से साइबर ठगों ने 70 हजार रुपये ठग लिए। महिला ने ऑनलाइन शॉपिंग साइट का नंबर इंटरनेट से खोजा था। साइबर थाने की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक डॉ. कुलदीप सिंह मर्तोलिया राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी हैं और स्वास्थ्य महानिदेशालय में तैनात हैं। पिछले दिनों उनकी पत्नी ने मिंत्रा शॉपिंग वेबसाइट कुछ सामान खरीदा था। सामान ठीक न होने के कारण लौटा दिया। बावजूद इसके उनकी रकम वापस नहीं आई। जब इस बात को काफी दिन हो गए तो प्रोसेस पूछने के लिए उन्होंने कस्टमर केयर अधिकारी का नंबर खोजा। मगर, उन्हें वेबसाइट पर वह नंबर नहीं मिला। परेशान होकर उन्होंने सर्च इंजिन पर टाइप कर नंबर खोजना चाहा। वहां से जो नंबर मिला उस पर फोन किया तो उन्होंने महिला को अपनी बातों में उलझा लिया। बात करने वाले ने खुद को वेबसाइट का अधिकारी बताया और रकम वापसी के नाम पर एसबीआई खाते की सारी जानकारी हासिल कर ली। इसके लिए उसने उन्हें एक लिंक भेजा। इस पर क्लिक करते ही महिला के खाते से लगभग 70 हजार रुपये निकल गए। साइबर थाने ने मामले की जांच के बाद जीरो एफआईआर दर्ज की और जिला पुलिस को भेज दी है। इस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।