फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   6.50 lakh cheated on the pretext of reducing the electricity bill

Dehradun News: बिजली बिल में कमी दूर करने का झांसा देकर 6.50 लाख ठगे

Mon, 24 Jul 2023 02:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
6.50 lakh cheated on the pretext of reducing the electricity bill
साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को बिजली बिल में कमी दिखाई और इसे ठीक करने का झांसा देकर ठगी कर ली। व्यक्ति के खाते से 6.50 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसएचओ डालनवाला राजेश साह ने बताया, ओल्ड सर्वे रोड निवासी सुनील वडेहरा के साथ ठगी हुई है। वडेहरा को गत 20 जून को एक मैसेज आया था। इसमें बताया गया कि उनके बिजली बिल में कमी है। इसके लिए उन्होंने एक मोबाइल नंबर भेजते हुए उस पर फोन करने को कहा। वडेहरा ने इस नंबर पर फोन किया तो उसने कुछ रुपये फीस के नाम पर जमा करने को कहा। ये रुपये उन्होंने डेबिट कार्ड के माध्यम से जमा कर दिए।
विज्ञापन


इस बीच उन्होंने एक लिंक भेजा और क्लिक करने को कहा। उनके पास बैंक से मैसेज आ रहे थे। उन्हें अंदेशा हुआ कि ये पैसे निकल रहे हैं तो उन्होंने अपने बैंक से संपर्क किया। बैंक प्रबंधक ने इस पूरे मामले की रिपोर्ट अपने हेड ऑफिस भेज दी। इसके बाद जब स्टेटमेंट निकाला गया तो पता चला कि उनके खाते से 6.50 लाख रुपये निकाल लिए गए हैं। ऐसे में उन्होंने साइबर सेल से संपर्क किया। एसएचओ ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed