{"_id":"64ee54e3cb0838c798088aa7","slug":"65-thousand-rupees-cheated-from-retired-colonel-dehradun-news-c-5-drn1037-233269-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सेवानिवृत्त कर्नल से ठग लिए 65 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सेवानिवृत्त कर्नल से ठग लिए 65 हजार रुपये
विज्ञापन
फ्लैट में पत्थर लगवाने के नाम पर सेवानिवृत्त कर्नल से ठगी कर ली गई। काम करने वाले ने एडवांस लेकर काम पूरा नहीं किया। उनसे कुल 65 हजार रुपये ठग लिए गए। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार सेवानिवृत्त कर्नल दिनेश गुप्ता मसूरी रोड पर रहते हैं। वह अपने फ्लैट में पत्थर लगवाना चाह रहे थे। इसके लिए उन्होंने जीएमएस रोड स्थित एक मार्बल स्टोर से कारीगरों के बारे में पूछा। वहां से उन्हें मुकेश चड्ढा निवासी नेहरू कॉलोनी का नंबर मिला। मुकेश ने उन्हें 1.25 लाख रुपये का एस्टीमेट बनाकर दिया और 80 हजार रुपये नकद लिए। आरोप है कि इसके बाद मुकेश न तो मटेरियल लेकर वापस पहुंचा और न रकम लौटाई।
15 मार्च को मुकेश उनसे कचहरी में मिला। मुकेश ने यहां किस्तों में रुपये लौटाने की बात की और एक समझौतानामा तैयार किया गया। आरोप है कि इसके बाद मुकेश ने एक किस्त दी और उसके बाद रुपये देना बंद कर दिया। उन्हें केवल 15 हजार रुपये ही लौटाए गए।