फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   89.4 प्रतिशत अंक वाले छात्रों को आईआईटी में मौका

89.4 प्रतिशत अंक वाले छात्रों को आईआईटी में मौका

Thu, 09 May 2019 01:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
89.4 प्रतिशत अंक वाले छात्रों को आईआईटी में मौका
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

आईआईटी में दाखिलों के लिए काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने टॉप-20 परसेंटाइल स्कोर जारी कर दिया है। अच्छी बात यह है कि यह आईआईटी दाखिले के दूसरे क्राइटेरिया 75 प्रतिशत से कहीं अधिक है।
आईआईटी में दाखिले के लिए 12वीं के लिए अंकों के दो मानक हैं। पहला सामान्य वर्ग के छात्र के 12वीं में कम से कम 75 प्रतिशत अंक होने चाहिए। दूसरा क्राइटेरिया 12वीं में उस बोर्ड के टॉप-20 परसेंटाइल स्कोर में आपके अंक शामिल होने चाहिए। सीआईएससीई ने टॉप-20 परसेंटाइल का स्कोर जारी कर दिया है। इसके तहत सामान्य वर्ग के छात्र के 12वीं में 89.4 प्रतिशत, ओबीसी के 87.2 प्रतिशत, एससी के 86 प्रतिशत और एसटी के 78.8 प्रतिशत अंक टॉप-20 में होने चाहिए।
विज्ञापन

जेईई एडवांस के आवेदन का आज आखिरी दिन
जेईई मेन क्वालिफाई करने वाले अभ्यर्थियों के लिए जेईई एडवांस के आवेदन का बृहस्पतिवार को आखिरी दिन है। इसके बाद मौका नहीं मिलेगा। अभ्यर्थी शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते हैं और शुल्क 10 मई तक जमा करा सकते हैं। एडवांस का आयोजन देशभर में 27 मई को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन के लिए वेबसाइट :: jeeadv.ac.in पर क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed