{"_id":"5cc75bc8bdec2207664945df","slug":"61556569032-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून : ‘बुनियाद की ओर’ में शिक्षकों को पढ़ाया बेहतर शिक्षण का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून : ‘बुनियाद की ओर’ में शिक्षकों को पढ़ाया बेहतर शिक्षण का पाठ
Tue, 30 Apr 2019 09:01 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 09:01 AM IST
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय विद्यालय संगठन नई दिल्ली की ओर से आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘बुनियाद की ओर’ में शिक्षकों को बेहतर शिक्षण देने का पाठ पढ़ाया गया। कार्यक्रम में देशभर के 25 रीजन से 300 प्रधानाचार्यों और शिक्षकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के शुभारंभ पर केवि रायपुर के छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में संगठन के अपर आयुक्त उदय नारायण खवाड़े ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। सोमवार को सुभाष रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों को छात्रों की बुनियाद को मजबूत करने के लिए विभिन्न नीतियों के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन संगठन के अपर आयुक्त उदय नारायण खवाड़े ने केवि के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक स्वयं में ही एक संस्थान है, जो विभिन्न विषयों का ज्ञान समेटे हुए हैं। ज्ञान एक प्रकार की कमाई है। इसे जितना बांटेंगे वह उतना ही बढ़ता जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षक और छात्र के बीच की दूरी को समाप्त करना बड़ी चुनौती है। इसके लिए शिक्षकों को पढ़ाई को रुचिकर बनाना होगा। साथ ही बच्चों को पाठ्यक्रम से हटकर समाज में हो रहे बदलाव के विषय में भी पढ़ाना होगा।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य डॉ. पूनम सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में चंडीगढ़ संभाग की सहायक आयुक्त टी रुक्मिणी, दिल्ली संभाग के सहायक आयुक्त संजीव कुमार, गुरुग्राम संभाग के सहायक आयुक्त केआर चुघ और जम्मू संभाग के सहायक आयुक्त डीपी पटेल ने शिक्षण के विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर पिया ठाकुर, ताजुद्दीन शेख, एसके चौहान, ईवी रमना, नीता खुराना, अलका गुप्ता आदि मौजूद रहे।