{"_id":"5c9697f4bdec22140a17537c","slug":"61553373172-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय विद्यालयों में पढ़ा रहे राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को नहीं मिलेगा सेवा विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय विद्यालयों में पढ़ा रहे राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को नहीं मिलेगा सेवा विस्तार
Sun, 24 Mar 2019 10:46 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 24 Mar 2019 10:46 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब केंद्रीय विद्यालयों में पढ़ा रहे राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को सेवा विस्तार नहीं दिया जाएगा। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने फरवरी में हुई बोर्ड बैठक में यह अहम फैसला लिया था। इस बाबत अब आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
केविएस की बोर्ड ऑफ गर्वर्नस की बैठक 22 फरवरी को हुई थी। इस बैठक में तय किया गया कि अब राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल करने वाले किसी भी शिक्षकों को सेवा विस्तार नहीं दिया जाएगा। अभी तक केविएस की ओर से ऐसे शिक्षकों को 60 वर्ष में रिटायरमेंट के बाद एक-एक साल बढ़ाकर दो वर्ष का सेवा विस्तार दिया जाता था। यह सेवा विस्तार पुरस्कृत शिक्षक की शारीरिक और मानसिक फिटनेस पर निर्भर करता था।
विज्ञापन
केविएस के एडिशनल कमिश्नर (एडमिनिस्ट्रेशन) सौरभ जैन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक अब राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले किसी भी शिक्षक को सेवा विस्तार नहीं मिलेगा। रिटायरमेंट से संबंधित बाकी सभी नियम पूर्व की भांति लागू रहेंगे। हर साल कई शिक्षकों को इस सुविधा का लाभ मिलता था।
विज्ञापन