{"_id":"5c8ff9f1bdec2213eb737a92","slug":"61552939505-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतराखंडियों ने बंगलूरू में खेली होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतराखंडियों ने बंगलूरू में खेली होली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
कर्नाटक में रहने वाले प्रवासी उत्तराखंडियों ने सोमवार को बंगलूरू में पारंपरिक लोक गीतों के साथ होली खेली। ढोल-दमौ और मश्कबीन की धुुनों पर झूमते हुए लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान लोक गायक धूम सिंह रावत ने गीतों की प्रस्तुति दी।
उत्तराखंड महासंघ के तत्वावधान में सोमवार को कर्नाटक में सांभरभ कन्वेंशन सेंटर में करीब 600 लोग शामिल हुए। इस दौरान उत्तराखंड के पारंपरिक होली गीतों के साथ लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। प्रसिद्ध लोक गायक धूम सिंह रावत की मेरी गाजिणा, मेरा पहाड़ मां ढोल दमौं बाजला... गीत पर लोग जमकर झूमे। कार्यक्रम के अध्यक्ष मेजर जनरल वीपीएस भाकुनी (सेनि.) ने कहा कि यह होलिकोत्सव मिलने-जुलने का अवसर देता है। इस दौरान सभी एक-दूसरे का हाल पूछ कर मदद की कोशिश भी करते हैं। कार्यक्रम में दीपाली तिवारी, निकिता बुटोला समेत अन्य ने प्रस्तुतियां भी दीं। इस अवसर पर डॉ. दीपक जोशी, ब्रिगेडियर पीसी पंत, टीसी उनियाल, जय सिंह कुंवर, भैरव सिंह, रमन शैली, हेम जोशी, ललित सनवाल, अनोज जोशी आदि शामिल रहे।