{"_id":"5c6db772bdec222ee0738087","slug":"61550694258-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोमांचक मुकाबले में तीन विकेट से जीता उतराखंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोमांचक मुकाबले में तीन विकेट से जीता उतराखंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोमांचक मुकाबले में तीन विकेट से जीता उत्तराखंड
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। बीसीसीआई की पुरुष अंडर-23 वन-डे लीग में बुधवार को उत्तराखंड ने रोमांचक मुकाबले में तीन विकेट से जीत दर्ज की है। कप्तान अजीत सिंह रावत ने 52 रन बनाए।
भुवनेश्वर में चल रही वन-डे लीग में बुधवार को मणिपुर व उत्तराखंड के बीच मुकाबला हुआ। उत्तराखंड ने टॉस जीतकर पहले मणिपुर को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। पहले खेलने उतरी मणिपुर की टीम को उत्तराखंड के गेंदबाजों ने सस्ते में समेट दिया। मणिपुर की पूरी टीम 46.5 ओवर में 139 रन बनाकर आउट हो गई। टीम के लिए अभिषेक ने 35, जॉनसन ने 28 व अमन ने 17 रनों का योगदान दिया। उत्तराखंड के लिए अग्रिम तिवारी ने चार, हरजीत सिंह ने तीन विकेट चटकाए। 140 रन के जवाब में मैदान में उतरी उत्तराखंड की टीम को भी शुरुआती झटके लगे। सलामी बल्लेबाज वैभव भट्ट एक रन व विशाल 02 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान अजीत सिंह रावत ने 52 रनों की पारी खेल टीम को जीत के करीब पहुंचाया। उत्तराखंड ने 42.4 ओवर में सात विकेट गंवाकर मुकाबले को जीत लिया। शोभित सरीन ने 20 व कार्तिक ने 14 रन बनाए।