फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   श्रवण बाधितों के लिए अप्रैल में खुलेगा स्कूल

श्रवण बाधितों के लिए अप्रैल में खुलेगा स्कूल

Mon, 04 Feb 2019 01:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
श्रवण बाधितों के लिए अप्रैल में खुलेगा स्कूल
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

मुनीशाभा सेवा सदन, पुनर्वास संस्थान और संयुक्त दून डिफरेंटली एबल ट्रस्ट की ओर से श्रवण बाधित छात्रों के लिए अप्रैल से शुरू होने वाले सत्र में स्कूल खोला जाएगा। स्कूल में छात्रों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं को आयोजन किया जाएगा। साथ ही प्रशिक्षण देकर छात्रों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर सरकारी योजनाओं से भी लाभान्वित कराने का प्रयास किया जाएगा।

इस संबंध में रविवार को गीता भवन के सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज में स्थित वोकेशनल सेंटर फॉर डेफ एंड डंब कार्यालय पर बैठक की गई। मुनिशाभा सेवा सदन के सचिव अनंत प्रकाश मेहरा ने बताया कि बैठक में अप्रैल माह से श्रवण बाधितों के लिए शुरू होने वाले स्कूल पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि स्कूल में छात्रों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। साथ ही छात्रों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के लिए छात्रों को सिलाई, कढ़ाई, बुनाई के अतिरिक्त पेंटिंग आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने सरकार से दिव्यांगों की पेंशन में बढ़ोतरी करने की मांग की है। बैठक में उमेश ग्रोवर, निरुपमा सूद, सुभाष मेहता, रविंद्र कुमार, राजेश कुमार, रुचि, सोनिया प्रजापति, संजय कुमार प्रजापति, शालिनी रावत, आकांक्षा शर्मा, सोनू, कमल सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed