{"_id":"5c574946bdec224c8b1af633","slug":"61549224262-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़ी-जैंतनवाला मार्ग पर बसों की जगह चलेंगी टाटा मैजिक : जोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़ी-जैंतनवाला मार्ग पर बसों की जगह चलेंगी टाटा मैजिक : जोशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
गढ़ी-जैंतनवाला मार्ग पर बसों की जगह टाटा मैजिक चलाई जाएंगी। इससे कैंट क्षेत्र से जुड़े घंघोड़ा, विलासपुर काडली आदि गांवों के लोगों को राहत मिलेगी। इस बाबत मसूरी विधायक गणेश जोशी ने रविवार को संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए।
बस एसोसिएशन के सदस्यों और आरटीओ दिनेश पठोई के साथ बैठक में मसूरी विधायक ने कहा कि वीरपुर पुल के क्षतिग्रस्त होने और वैली ब्रिज से बसों को नहीं ले जाने के चलते लोगों को समस्या हो रही है। इसे देखते हुए परिवहन विभाग बसों के स्थान पर टाटा मैजिक के परमिट जारी करे। आरटीओ दिनेश पठोई ने बताया कि ये परमिट सिर्फ उन्हीं बसधारकों को मिलेंगे, जो पूर्व से इस रूट पर बसें चला रहे हैं। आवेदकों को जल्द ही परमिट जारी किए जाएंगे। बैठक में संजय कुमार, ग्राम प्रधान नैन सिंह पंवार, सिकंदर सिंह आदि उपस्थित रहे।