फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आठ फरवरी से करें जेईई मेन के लिए आवेदन

आठ फरवरी से करें जेईई मेन के लिए आवेदन

Mon, 04 Feb 2019 01:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
आठ फरवरी से करें जेईई मेन के लिए आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। 12वीं के बाद इंजीनियरिंग में कॅरियर बनाने की चाहत रखने वालों के लिए जेईई मेन में आवेदन का एक ओर मौका है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से जेईई मेन-2 की आवेदन प्रक्रिया आठ फरवरी से शुरू होने जा रही है। इस परीक्षा के परिणाम के बाद जेईई मेन-1 और जेईई मेन-2 परीक्षा की रेंकिंग जारी की जाएगी।
एनटीए की ओर से जेईई मेन की दो परीक्षाएं कराई जा रही हैं। इसकी पहली परीक्षा होने के बाद परिणाम भी जारी हो चुके हैं। जेईई मेन-1 में किसी वजह से कम अंक लाने वाले या इस परीक्षा से चूकने वाले छात्र अब जेईई मेन-2 के लिए आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा के लिए आठ फरवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू होकर सात मार्च तक चलेगी। जेईई मेन-2 परीक्षा का आयोजन छह अप्रैल से 20 अप्रैल के बीच होगा। इसका परिणाम 30 अप्रैल तक जारी कर दिया जाएगा। दोनों परीक्षा के अंकों के आधार पर एनटीए की ओर से रेंकिंग जारी की जाएगी। इन्हीं छात्रों के बीच से आईआईटी की प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस के लिए चयन होगा।
विज्ञापन


यह होगा आवेदन शुल्क
जेईई मेन-2 में पेपर-1 और पेपर-2 में से कोई एक परीक्षा चुनने पर पुरुष सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 500 रुपये, महिला सामान्य व ओबीसी वर्ग के लिए 250 रुपये शुल्क होगा। एससी, एसटी, दिव्यांग और ट्रांसजेंडर के लिए शुल्क 250 रुपये होगा। दोनों पेपर देने का विकल्प चुनने पर सामान्य और ओबीसी के पुरुष अभ्यर्थियों को 900 रुपये जबकि महिला, एससी, एसटी, दिव्यांग, ट्रांसजेंडर के लिए 450 रुपये शुल्क होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
यहां होगा ऑनलाइन आवेदन : www.jeemain.nic.in
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed