फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बीसीसीआई का लोगो लगाने पर सीएयू को नोटिस

बीसीसीआई का लोगो लगाने पर सीएयू को नोटिस

Thu, 24 Jan 2019 02:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
बीसीसीआई का लोगो लगाने पर सीएयू को नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

देहरादून। अपने फेसबुक पेज पर बिना अनुमति के भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का लोगो इस्तेमाल करने पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) को नोटिस जारी किया गया है।
यूसीसीसी (उत्तराखंड क्रिकेट कॉनसेंस कमेटी) के मुख्य समन्वयक प्रो. रत्नाकर शेट्टी ने बताया कि सीएयू के सचिव महिम वर्मा को ईमेल से नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कई जगह आयोजित हो रही प्रतियोगिताओं को बीसीसीआई और यूसीसीसी से मान्यता होने का दावा किया जा रहा है। साथ ही दोनों का लोगो लगाकर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बड़े पैमाने पर खिलाड़ियों से पैसे लेकर शामिल किया जा रहा है। जबकि किसी भी प्रतियोगिता को यूसीसीसी की ओर से मान्यता नहीं दी गई है।
विज्ञापन


जिला पदाधिकारियों की लगेगी क्लास
यूसीसीसी ने राज्य की चारों क्रिकेट एसोसिएशनों से उनके सभी जिला पदाधिकारियों की सूची मांगी है। दून समेत ज्यादातर जगह जिला एसोसिएशन ही आयोजन कर रही है। प्रो. रत्नाकर शेट्टी ने बताया कि इन सभी जिला पदाधिकारियों को लोगो और नाम के इस्तेमाल समेत अन्य बिंदुओं को लेकर जानकारी देने के लिए कार्यशाला आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमने प्रतियोगिता में कहीं बीसीसीआई या यूसीसीसी का लोगो इस्तेमाल नहीं किया है। हमारे फेसबुक में गलती से बीसीसीआई का लोगो था, जो हमने तुरंत हटा दिया है।

महिम वर्मा, सचिव, सीएयू

मैंने सीएयू के सचिव महिम वर्मा को मेल भेजकर बीसीसीआई के नियमों के अनुसार कार्रवाई की चेतावनी दी है। बीसीसीआई का लोगो या यूसीसीसी का नाम बिना अनुमति इस्तेमाल करना गलत है।
प्रो. रत्नाकर शेट्टी, समन्वयक, यूसीसीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed