{"_id":"5c1ea180bdec2256fc7393ea","slug":"61545511296-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून बी व देहरादून लॉयर्स जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून बी व देहरादून लॉयर्स जीते
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
15वें सूरत सिंह नेगी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में रेंजर्स ग्राउंड पर शनिवार को दो मुकाबले खेले गए। इसमें देहरादून बी ने विकासनगर बी और देहरादून लॉयर्स ने रुड़की बी को हराया।
रेंजर्स ग्राउंड पर पहला मुकाबला देहरादून लॉयर्स व रुड़की बी के बीच खेला गया। टॉस जीत कर देहरादून लॉयर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 189 रन बनाए। अजय बिष्ट ने 24, हेम पुजारी ने 31, ललित तोमर ने 24 व प्रशांत शर्मा ने 52 रनों का योगदान दिया। रुड़की बी के गेंदबाज साजिद ने दो विकेट अपने नाम किए। 190 के जवाब में उतरी रुड़की बी की टीम 19.5 ओवर में 120 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए विवेक ने 26, नवीन ने 22 व सलीम ने 20 रन जोड़े। देहरादून लॉयर्स के लिए सलीम ने तीन, अनिल ने दो विकेट झटके। प्रशांत शर्मा को उनकी अर्द्धशतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरा मैच देहरादून बी व विकासनगर बी के मध्य हुआ। देहरादून बी ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 207 रन बनाए। इसमें राम सिंह ने 28, रवि रावत ने 39, प्रशांत नेगी नाबाद 64 व शिवम बहुगुणा ने 43 रनों की पारी खेली। विकासनगर बी के लिए अनीश त्यागी ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विकासनगर बी की टीम निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 117 रन ही बना सकी। अमित अग्रवाल ने 51, मयंक सेमवाल ने 33 रन बनाए। देहरादून बी के लिए दीगर नेगी ने तीन व सूर्याराज सिंह ने दो विकेट चटकाए। प्रशांत नेगी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।