{"_id":"5c191bc9bdec22571e0f8622","slug":"61545149385-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए सत्र में छह नए पाठ्यक्रम शुरू करेंगा श्रीदेव सुमन विवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए सत्र में छह नए पाठ्यक्रम शुरू करेंगा श्रीदेव सुमन विवि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। श्रीदेव सुमन विवि नए शिक्षा सत्र 2019-20 में वाटर स्पोर्ट्स, एडवेंचर स्पोर्ट्स, होटल मैनेजमेंट, हाउस कीपिंग, कैटरिंग और रिसेप्शनिष्ट पाठ्यक्रम शुरू करने जा रहा है। नए पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए विवि ने तैयारी शुरू कर दी है। वाटर स्पोर्ट्स और एडवेंचर स्पोर्ट्स पाठ्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर विवि ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद छात्र-छात्राएं नए पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं। वाटर स्पोर्ट्स और वाटर एडवेंचर में डिप्लोमा और सर्टिफिकेट दो तरह के कोर्स होंगे।
श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति डा. यूएस रावत ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि डिग्री और डिप्लोमा लेने के बाद युवाओं को रोजगार देने की सबसे बड़ी चुनौती सामने आ रही है। पढ़ाई करने के उपरांत युवा सीधे स्वरोजगार से जुड़े इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर विवि ने नए सत्र से वाटर स्पोर्ट्स, एडवेंचर स्पोर्ट्स, होटल मैनेजमेंट, हाउस कीपिंग, कैटरिंग और रिसेप्शनिष्ट पाठ्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है। डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में 30-30 सीटें और सर्टिफिकेट कोर्स में 60-60 सीटें निर्धारित की गई है। 45 फीसदी अंकों के साथ इंटर परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राएं इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं।
कुलपति ने बताया कि 17 दिसंबर 2012 में विवि की स्थापना के बाद विवि ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। इन छह वर्षों में विवि ने कार्य परिषद, विद्या परिषद, वित्त समिति का गठन किया। विवि की परिनियमावली तैयार की गई। गोपेश्वर में विवि का कैंपस कॉलेज बना। समय पर परीक्षा कराने और परिणाम घोषित करने में विवि कामयाब रहा। गोपेश्वर कैंपस में 165 पदों पर शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मचारियों की तैनाती का प्रस्ताव शासन स्तर पर विचाराधीन है। हरिद्वार में ज्ञान महाकुंभ, प्रथम दीक्षांत समारोह और गढ़वाल विवि से डिएफिलेट कॉलेजों को विवि से संबद्ध करना विवि की बड़ी उपलब्धि रही है। विभिन्न परीक्षाओं के माध्यम से विवि ने 30 करोड़ की आय अर्जित की है।