फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जलकर और सीवर शुल्क के नाम पर न किया जाए उत्पीडन

जलकर और सीवर शुल्क के नाम पर न किया जाए उत्पीडन

Tue, 18 Dec 2018 09:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Dec 2018 09:39 PM IST
विज्ञापन
जलकर और सीवर शुल्क के नाम पर न किया जाए उत्पीडन
नई टिहरी। एकता मंच ने जल संस्थान पर जलकर और सीवर कर शुल्क के नाम पर बांध प्रभावितों, विस्थापितों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। उन्होंने पेयजल मंत्री को ज्ञापन भेजकर शुल्क वसूलने पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

एकता मंच के संयोजक आकाश कृषाली के नेतृत्व में लोगों ने डीएम के माध्यम से पेयजल मंत्री प्रकाश पंत को ज्ञापन भेजकर बांध विस्थापितों, प्रभावितों से जलकर और सीवर शुल्क न वसूलने की मांग की। कहा कि टिहरी बांध निर्माण में लोगों के योगदान को देखते हुए हनुमंत राव कमेटी ने बांध प्रभावितों, विस्थापितों से जलकर, बिजली निशुल्क देने की सिफारिश की थी। कहा कि पूर्व सरकार ने आश्वासन दिया था कि विस्थापित शहर के लोगों के जलकर और सीवर शुल्क माफ करने के निर्णय को कैबिनेट की उप मंत्री मंडलीय समिति में रखा गया है। बावजूद कई माह बाद भी इस पर निर्णय हुआ है। ज्ञापन देने वालों में सुरेंद्र बिष्ट, मोहमद परवेज, महावीर नेगी, अनुपम भट्ट, हरेंद्र तोपवाल, सुनील भंडारी, गणेश जोशी, राजेंद्र पैन्यूली, धीरज कुमार, रीता भंडारी, पिंकी भट्ट, कौशल्या देवी, बीना रावत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed