फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   धूमधाम से हुआ तुलसी और शालिग्राम का विवाह

धूमधाम से हुआ तुलसी और शालिग्राम का विवाह

Tue, 20 Nov 2018 02:07 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
धूमधाम से हुआ तुलसी और शालिग्राम का विवाह
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

देवोत्थानी एकादशी के अवसर पर सोमवार को श्री श्याम सुंदर मंदिर समिति की ओर से तुलसी-शालिग्राम का विवाह धूमधाम से कराया गया। इस मौके पर आयोजित भजन संध्या में देर रात तक मंदिरों में भजन-कीर्तन हुए।
श्री श्याम सुंदर मंदिर में आयोजित भजन संध्या में श्याम सकीर्तन मंडल के तजेंद्र हरजाई, भूपेेंद्र चड्ढा, प्रेम भाटिया, चंद्रमोहन आनंद ओमप्रकाश सूरी, गोविंद मोहन, डोली और हेमा ने नइ मैं नचदा श्याम दे नाल, आज मैनू नच लैन दे, किस रंग दुपट्टा मैया तेरा, आज राम मेरे घर आए... आदि भजनों की प्रस्तुति दी। भजन संध्या से पहले सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। मंदिर की परिक्रमा के साथ शुरू हुई प्रभात फेरी गुरु रोड स्थित लक्ष्मण दास के निवास स्थल पहुंची। यहां फूल बरसाकर श्रद्धालुओं ने प्रभात फेरी का स्वागत किया।
विज्ञापन

कथा वाचन में पंडित मगनानंद गोदियाल ने बताया कि चातुर्मास के बाद भगवान विष्णु नारायण जाग कर देव कार्य संभालते हैं। इसी दिन से हिंदु धर्म में सभी शुभ कार्याें का आरंभ हो जाता है। इस मौके पर अवतार उनियाल, ओम प्रकाश सूरी, प्रवीण, नवीन, राजकुमार, दिनेश सूरी, बीना कपूर, राजू गोलानी, राम किशोर, अश्वनी, महेश, गगन चांदना, यशपाल, मीना, उर्मिला, यशपाल, गुलशन भसीन, विजय गोयल, सुमन दुआ, किरन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुलसी संग विराजे प्रभु शालिग्राम
देहरादून। देवोत्थानी एकादशी के मौके पर सोमवार को श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में महंत श्री श्री 108 रविंद्र पुरी महाराज के सानिध्य में तुलसी मैया और प्रभु शालिग्राम की विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ परिक्रमा की गई। इसके पहले मंदिर के भव्य सिंहासन पर तुलसी मैया और शालिग्राम प्रभु को विराजमान किया गया। श्रद्धालुओं ने तुलसी मैया व शालिग्राम प्रभु की पूजा अर्चना कर मूंगफली, आंवला, रेवड़ी, फल आदि अर्पण करने के साथ ही शृंगार सामग्री लाल चुनरी, बिंदी, चूड़ी, मेहंदी आदि अर्पित की। इस अवसर पर दिगंबर भागवत पुरी, दिगंबर दिनेश पुरी, पंडित आशीष उनियाल, पंडित भारत भूषण, नवीन गुप्ता, दीपक मित्तल, सचिन गुप्ता, विक्की गोयल, कांता अग्रवाल, मेघा मित्तल, संगीता गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, रीना मित्तल, मदन बंसल, अंकुर जिंदल, संजय कुमार गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed