{"_id":"5bf1cd81bdec221a020c60c3","slug":"61542573441-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसुंधरा एनक्लेव के लोगों ने किया मतदान का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसुंधरा एनक्लेव के लोगों ने किया मतदान का बहिष्कार
Updated Mon, 19 Nov 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वसुंधरा एनक्लेव के लोगों ने किया मतदान का बहिष्कार
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
कई बार शिकायत के बावजूद खसरा नंबर सही न किए जाने के विरोध में वसुंधरा एनक्लेव निवासियों ने रविवार को निकाय चुनाव मे मतदान का बहिष्कार किया। हालांकि एसडीएम और तहसीलदार के समझाने पर शाम को लोग मतदान करने के लिए पहुंचे। वहीं लोगों ने समस्या का ज्लद समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
वसुंधरा एनक्लेव, कारगी रोड के लोगों ने रविवार सुबह कॉलोनी के बाहर धरना शुरू करके मतदान का बहिष्कार कर दिया। लोगों का कहना था कि 1989 में इस कॉलोनी की प्लॉटिंग हुई थी। 2006-07 में बंदोबस्त के दौरान खसरा नंबर गलत दर्ज हो गए। किसी अन्य व्यक्ति के नाम किसी अन्य की जमीन दर्ज हो गई है। इसमें सुधार के लिए करीब 10 वर्षों से अधिकारी चक्कर लगवा रहे हैं। इस मामले में प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। मौके पर पहुंचे धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। इस बीच तहसीलदार मुकेश चंद रमोला भी मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत की। इसके बाद तहसीलदार मुकेश चंद रमोला और एसडीएम सदर प्रत्यूष सिंह के आश्वासन पर देर शाम लोग मतदान करने पहुंचे। धरने में प्रभुपाल सिंह रावत, मोहन लाल सिंह नेगी, रमाकांत हिंदवाण, नत्थी प्रसाद भट्ट, सत्येश्वर प्रसाद अमोली, देवानंद हिंदवाण, बीएन ध्यानी, युगल किशोर उनियाल आदि शामिल रहे।