{"_id":"5bec86efbdec22695d360d80","slug":"61542227695-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून का प्रशांत बना बॉडी बिल्डिंग चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून का प्रशांत बना बॉडी बिल्डिंग चैंपियन
Updated Thu, 15 Nov 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
क्लेमेंटटाउन निवासी प्रशांत लामा दो सप्ताह में तीन बार बॉडी बिल्डिंग चैंपियन बन चुके हैं। रुद्रपुर में रुद्रपुर बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित मिस्टर उत्तराखंड एंड मेन्स फिजिक में प्रशांत ने पहला स्थान हासिल कर चैंपियन बने। प्रशांत की इस कामयाबी से उनके परिवार और दोस्त बहुत खुश हैं। प्रशांत अब राष्ट्रीय स्तर पर चैंपियन बनकर प्रदेश का नाम रोशन करना चाहते हैं।
प्रतियोगिता में प्रशांत ने 85 किलोभार में स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले नैनीताल में आयोजित बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में प्रशांत ने क्लासिक फिजिक में स्वर्ण पदक जीत कर ओवरऑल बॉडी बिल्डिंग चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। वहीं, इससे पहले भी दिल्ली में आयोजित बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में प्रशांत ओवरऑल चैंपियन रहे थे।
प्रशांत ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेशभर के कई प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रशांत की माता आशा लामा ने बताया कि प्रशांत अपनी बॉडी बनाने में पिछले छह साल से वर्क आउट कर रहे हैं। प्रशांत ने पहले भी कई प्रतियोगिताएं जीतकर परिवार का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि प्रशांत की कामयाबी की वजह से उन्हें एक नई पहचान मिली है। इन दिनों प्रशांत दून के दो जिमों में बॉडी बिल्डिंग करते हैं।