{"_id":"5b5216904f1c1b3b748b5fb6","slug":"61532106384-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ सौ मी. बहा मलारी हाईवे, चीना सीमा क्षेत्र का संपर्क टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ सौ मी. बहा मलारी हाईवे, चीना सीमा क्षेत्र का संपर्क टूटा
Updated Fri, 20 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोशीमठ। जेलम गदेरे में बादल फटने से चीन सीमा क्षेत्र को यातायात से जोड़ने वाला जोशीमठ-मलारी हाईवे करीब डेढ़ सौ मीटर तक बह गया है। इससे चीन सीमा क्षेत्र में सेना और आईटीबीपी के वाहनों की आवाजाही ठप पड़ गई है। तमक नाले में मलबा भर जाने से यहां मोटर पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। सीमावर्ती गांवों को जोड़ने वाला यह एकमात्र मोटर मार्ग है। शुक्रवार को हाईवे बंद होने से ग्रामीण मीलों दूरी पैदल नापकर अपने गंतव्य तक पहुंचे।
शुक्रवार को सुबह साढ़े तीन बजे जेलम गदेरे के शीर्ष भाग में बादल फटने से मलारी हाईवे करीब डेढ़ सौ मीटर तक बह गया है, जबकि हिल साइड में टनों मलबा पसरा हुआ है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने हाईवे को सुचारु करने का काम शुरू कर दिया है। हाईवे के बाधित होने से सीमावर्ती गांव नीती, मलारी, बांपा, कैलाशपुर, महरगांव, फरकिया में दैनिक उपयोग की वस्तुओं की सप्लाई भी ठप हो गई है। जोशीमठ के उप जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने हाईवे का निरीक्षण कर बीआरओ के अधिकारियों को शीघ्र हाईवे सुचारु करने के निर्देश दिए हैं।
इधर, बीआरओ के कमांडर एसएस मक्कर का कहना है कि मलारी हाईवे पर हिल कटिंग कर नई सड़क का निर्माण कर वाहनों की आवाजाही सुचारु करवाई जाएगी। उन्होंने सोमवार तक हाईवे के सुचारु होने का दावा किया है।