{"_id":"5b3a8d384f1c1b69578b4686","slug":"61530563896-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण पर पांचवें दिन भी गरजी जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण पर पांचवें दिन भी गरजी जेसीबी
Updated Tue, 03 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में अतिक्रमण के खिलाफ टास्क फोर्स का अभियान जारी है। सोमवार को पांचवें दिन धर्मपुर और गांधी रोड पर अतिक्रमण ध्वस्त किया गया। सुबह से शाम तक चले अभियान में 44 अतिक्रमण पर जेसीबी चलाई गई। कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में अफरातफरी की स्थिति रही। कई जगह प्रशासन की कार्रवाई के बाद दुकानदारों ने खुद ही अतिक्रमण ध्वस्त करना शुरू कर दिया।
सोमवार सुबह सिटी मजिस्ट्रेट मनुज गोयल और मसूरी एसडीएम मीनाक्षी पटवाल के नेतृत्व में धर्मपुर में अभियान शुरू हुआ। हंगामे की आशंका को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात रहा। हालांकि, कुछ स्थानों को छोड़ दें तो कहीं भी विरोध नहीं हुआ। टीम ने बॉटल नेक समेत आसपास के 22 जगहों से अतिक्रमण हटाया। उधर, एसडीएम सदर प्रत्यूष सिंह और एसडीएम कालसी दुर्गेश तिवारी के नेतृत्व में गांधी रोड पर चले अभियान में टीम ने इनामुल्ला बिल्डिंग में फुटपाथ से अतिक्रमण हटाया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस बल मौजूद रहा। तमाम व्यापारियों ने खुद ही अतिक्रमण कर बनाए गए छज्जे को तोड़ दिया। तहसील चौक पहुंचने के बाद टीम ने वापस लौटते हुए सड़क के दूसरी ओर मौजूद अतिक्रमण को ध्वस्त किया। इस दौरान टास्क फोर्स ने 22 अतिक्रमण ध्वस्त किया।
--
मुख्य सड़कों के बाद गलियों में चलेगा अभियान
अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने कहा कि मुख्य सड़कों से अतिक्रमण हटाने के बाद गलियों और फुटपाथ से अतिक्रमण हटाया जाएगा। साथ ही रिस्पना नदी के किनारे मौजूद अतिक्रमण को भी ध्वस्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश का पूरी तरह पालन किया जाएगा। जोगीवाला चौक के आसपास के साथ ही नगर निगम की सीमा के तहत रायपुर एवं सहस्त्रधारा मुख्य मार्ग में अभियान चलेगा। डालनवाला और पलटन बाजार की गलियों से भी अतिक्रमण हटाए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर आसपास के जिलों से भी कर्मचारी बुलाए जाएंगे।
विज्ञापन
--
चार जोन में चिह्नित किए 305 अतिक्रमण
प्रशासन ने सोमवार को चारों जोन में कुल 305 अतिक्रमण चिह्नित किए। वहीं, अब तक प्रशासन की ओर से एक हजार से अधिक अतिक्रमण पर लाल निशान लगाया जा चुका है।
--
रूट डायवर्ट होने से लोगों को हुई परेशानी
अभियान के दौरान रूट डायवर्ट किया गया था। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। साईं बाबा मंदिर के पास काफी देर तक जाम लगा रहा। वहीं, गांधी रोड पर भी जाम लगने से लोग परेशान रहे।
--
अतिक्रमण हटने के बाद बदला नजारा
धर्मपुर और महराजा अग्रसेन चौक से घंटाघर तक चले अभियान के बाद सड़क चौड़ी नजर आई। पहले अतिक्रमण के चलते यह सड़क संकरी दिखाई देती थी और लोगों को जाम से जूझना पड़ता था। रिस्पना पुल से नेहरू कॉलोनी तक बड़ी संख्या में सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण हटने के बाद सड़क चौड़ी दिखने लगी।
---
ट्रैक्टर-ट्रॉली और डंपर से उठवाया मलबा
प्रशासन की ओर से अवैध निर्माण ध्वस्त करने के बाद निकले मलबे को नगर निगम और लोनिवि के वाहनों से उठवाया गया। कई दुकानदारों ने ध्वस्तीकरण के बाद अपना मलबा खुद ही उठवाया।
--
अधिकारियों से मांगी मोहलत
धर्मपुर में अभियान के दौरान दुकानदारों ने खुद के अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से मोहलत मांगी। उन्होंने अधिकारियों से दो दिन का समय मांगा, जिस पर अधिकारियों ने उन्हें जल्द अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
--
नर्सिंग होम किया सील
टीम ने रिस्पना पुल के पास आवासीय भवन में चल रहे एक नर्सिंग होम को दोबारा सील कर दिया। पहले दिन इस नर्सिंग होम को सील किया गया था, लेकिन डाक्टरों ने इमरजेंसी में भर्ती मरीजों का हवाला देते हुए दो दिन का समय मांगा था, जो सोमवार को समाप्त हो गया। लिहाजा सोमवार को अधिकारियों ने अस्पताल को सील कर दिया।
--
निगम ने शुरू कराया संपत्तियों का सर्वे
नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे के निर्देश पर नगर निगम ने अपनी संपत्तियों का सर्वे शुरू करा दिया है। वर्तमान में निगम में पास करीब 800 हेक्टेयर जमीन है। भूमि कर अधीक्षक विनय प्रताप ने बताया कि सर्वे पूरा करने के बाद नगर आयुक्त को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
--
अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी है। चकराता रोड और राजपुर रोड पर अतिक्रमण चिह्नित किए जा रहे हैं। इसके बाद यहां अतिक्रमण पर कार्रवाई की जाएगी।
-आशीष श्रीवास्तव, एमडीडीए उपाध्यक्ष एवं टास्क फोर्स प्रभारी
--
फोटो
क्या कहते हैं लोग
अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलते रहना चाहिए, नहीं तो अभियान खत्म होते ही फिर से अतिक्रमण हो जाएगा। -कनिका जोशी, मियावाला
--
अतिक्रमण ने शहर की खूबसूरती बिगाड़ दी है। सड़क पर चलना दूभर हो गया था। प्रशासन के अभियान के बाद सड़कों की सूरत बदल गई। -निहारिका बिजल्वाण, धर्मपुर
--
अतिक्रमण शहर की विकराल समस्या बनती जा रही है, लेकिन हाईकोर्ट के फैसले के बाद ही सही प्रशासन नींद से तो जागा है। -साक्षी, सुभाष नगर
--
अतिक्रमण हटाने के बाद यह भी तय करना होगा कि दोबारा अतिक्रमण न हो। तभी यह अभियान सफल होगा।
-ऋतु चौहान, कारगी चौक
--
हाईकोर्ट का फैसला सराहनीय है। अगर पहले से ही अतिक्रमण नहीं होने दिया जाता तो इस दिन की नौबत ही न आती। -शांभवी, धर्मपुर