{"_id":"5b2ffc7d4f1c1bfa6e8b9ae9","slug":"61529871485-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरआर पाल और जीएसआर ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरआर पाल और जीएसआर ने जीते मुकाबले
Updated Mon, 25 Jun 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
दूसरी क्रांति देवी स्मृति अंडर-16 सैफ्रॉन लीफ चैंपियन ट्रॉफी में रविवार को आरआर पाल और जीएसआर ने अपने अपने मुकाबले जीतकर पूरे अंक हासिल किए। मुकाबलों में आरआर पाल ने एनसीए को और जीएसआर ने एसीए को शिकस्त दी।
उत्तराखंड यूथ टी-20 क्रिकेट एसोसिएशन और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में रविवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरआर पाल की टीम 22.2 ओवरों में 90 रनों पर ऑलआउट हो गई। स्कोर बोर्ड पर पूर्वांश ने 37 और सागर ने 12 रन जोडे़ जबकि अन्य बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके। एनसीए के हरजोत और प्रिंश ने तीन-तीन व विनय और नरेंद्र ने दो-दो विकेट चटकाए। इसके बाद 91 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनसीए की टीम महज 61 के स्कोर पर सिमट गई। टीम के लिए अजय ने 30 रन बनाए। आरआर पाल के लिए पूर्वांश ने तीन और अयान व अभिषेक ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। दूसरे मुकाबले में जीएसआर ने पहजे बल्लेबाजी करते हुए 26.3 ओवर में पूरे विकेट खोकर 169 रन बोर्ड पर लगाए। टीम के लिए कौस्तुभ 64 व अनमोल 32 ने सर्वाधिक रन बनाए। एसीए के अमन ने चार व सन्नी ने दो विकेट झटके। जवाब में एसीए की टीम 151 पर सिमट गई। ओपनर बल्लेबाज एकलव्य 28 और सन्नी 21 ने पहले विकेट के लिए 51 रन जोड़े। इसके बाद युवराज 25 और अक्षत 12 के अलावा कोई भी बल्लेबाज रन नहीं बना सका। जीएसआर के लिए सुधांशु ने चार, शिवराज तीन व अनमोल दो विकेट लेने में कामयाब रहे।