{"_id":"5b2d5e504f1c1bc96b8b7aa4","slug":"61529699920-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर-10 बालक वर्ग में वेदांश बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर-10 बालक वर्ग में वेदांश बने विजेता
Updated Sat, 23 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडर-10 बालक वर्ग में वेदांश बने विजेता
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। पांचवें कार्लटन आरजी मेमोरियल प्राइज मनी डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन टूर्नामेंट के बालक अंडर-10 एकल वर्ग में वेदांश नेगी विजेता रहे। ओपन बालिका एकल वर्ग में युक्ति बाली और बालक अंडर-17 एकल वर्ग में अक्षत नेगी विजेता बने। वहीं बालक अंडर-13 एकल वर्ग में सूर्याक्ष और ईशान नेगी ने खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।
परेड मैदान स्थित बहुद्देश्यीय क्रीड़ा सभागार में बृहस्पतिवार को खेले गए बालक अंडर-10 एकल वर्ग के फाइनल में वेदांश नेगी ने रुद्रांश जोशी को एकतरफा मुकाबले में 21-19 और 21-12 को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। ओपन बालिका एकल वर्ग में युक्ति बाली ने सौम्या सिंह को 21-18 और 21-12 से शिकस्त देकर खिताबी जीत हासिल की। युगल वर्ग में हेमा और ओजस्वी ने अनुष्का जुयाल और विधिक की जोड़ी को कड़े संघर्ष में 21-17, 15-21 व 21-11 से शिकस्त दी।
बालक अंडर-17 एकल वर्ग में अक्षत नेगी ने शुभम हमाल को 21-17 व 21-15 से हराकर खिताब जीता। बालक अंडर-13 एकल वर्ग में सूर्याक्ष ने हिमांशु को 21-8 व 21-19 और ईशान नेगी ने प्रशांत राणा को 21-12, 29-21 व 21-13 से शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। बालक अंडर-25 एकल वर्ग में धनवंतरी ने ध्रुव कंबोज को 15-6 व 15-6 और तुषार पाल ने हर्षित भट्ट को 12-15, 15-10 व 15-9 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। शनिवार को सभी वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे, जिसके बाद शाम चार बजे से समापन समारोह होगा।