{"_id":"5b2ac2bc4f1c1b315d8b64f2","slug":"61529529020-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक ने डीएम को दर्ज करायी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक ने डीएम को दर्ज करायी शिकायत
Updated Thu, 21 Jun 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
गांधी शताब्दी नेत्र चिकित्सालय में व्याप्त अव्यवस्थाएं दूर करने के बाबत पूर्व विधायक राजकुमार ने बुधवार को जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन से मुलाकात की। इस दौरान पूर्व विधायक ने अस्पताल की व्यवस्थाएं जल्द दुरुस्त नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
पूर्व विधायक राजकुमार का आरोप है कि राजधानी के गांधी शताब्दी नेत्र चिकित्सालय में काफी समय से चिकित्सकों की कमी समेत कई अव्यवस्थाएं हैं। इसके चलते आमजन को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा एमएसबीवाई में पैसों की कमी के कारण गरीबों-निर्धन परिवारों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। वहीं दून अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन काफी समय से खराब पड़ी है। शिकायती पत्र में पूर्व विधायक राजकुमार ने गांधी नेत्र चिकित्सालय में नेत्र बैंक, कैंसर यूनिट की स्थापित करने का सुझाव भी दिया है।