{"_id":"5b0db8434f1c1ba06e8b546b","slug":"61527625795-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने अधिकारियों को दी चेतावनी, तूल न दे वरना ठीक नही होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने अधिकारियों को दी चेतावनी, तूल न दे वरना ठीक नही होगा
Updated Wed, 30 May 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिकारियों और शिक्षकों के बीच बढ़ा टकराव
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
शिक्षा विभाग में अधिकारियों और शिक्षकों के बीच बढ़ रहे टकराव के बीच शिक्षक संगठनों ने प्रशासनिक संवर्ग के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि प्रकरण को अनावश्यक तूल न दें। संगठन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी प्रकरण को और अधिक तूल दिया गया तो इसके परिणाम घातक होंगेे।
विभागीय अधिकारियों व शिक्षकों के बीच आए दिन हो रही बयानबाजी के मद्देनजर राजकीय शिक्षक संघ, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ, उत्तराखंड शिक्षक मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक में इस मुद्दे पर गंभीर चिंता जताई गई। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि अधिकारी प्रकरण को बेवजह तूल देने का काम कर रहे हैं। पदाधिकारियों ने कहा कि राज्य के सभी शिक्षक कर्मचारी प्राथमिक शिक्षक संघ के साथ खड़े हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि शिक्षा इस मुद्दे पर सभी संगठन एकजुट हैं।
बैठक में संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि 21 मई को प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर धरना दिया गया था, जिसमें संगठन के प्रदेश महामंत्री दिग्विजय सिंह चौहान ने शिक्षकों की पीड़ा को दर्शाया था। जिसे लेकर विभागीय अधिकारी अनावश्यक तूल दे रहे हैं। पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश महामंत्री का बयान प्रदेश के हजारों शिक्षकों की पीड़ा को दर्शाता है। वक्ताओं ने कहा कि यदि उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया या उनका अधिकारियों ने उत्पीड़न किया तो प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
बैठक में उत्तराखंड कार्मिक शिक्षक मोर्चा केंद्र संयोजक ठाकुर प्रहलाद सिंह, सह संयोजक रवि पचौरी, राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष केके डिमरी, महामंत्री सोहन सिंह, हेमंत पैन्यूली, जिला अध्यक्ष सुभाष, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष सतीश घिल्डियाल, लखबीर सिंह, बिपिन मेहता, उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह नेगी, प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष प्रेम सिंह गुसाईं, प्रांतीय महामंत्री दिग्विजय सिंह चौहान, प्रांतीय उपाध्यक्ष जगदेश्वरी भंडारी, कुसुमलता, लक्ष्मीकांत, ललित काला आदि उपस्थित थे।
प्राथमिक शिक्षक संघ की आपात बैठक एक को
दूसरी ओर प्राथमिक शिक्षक संघ की आपात बैठक एक जून को देहरादून में बुलाई गई है, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से प्रदेश महामंत्री के खिलाफ दी गई तहरीर समेत तमाम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।