{"_id":"5b0b119e4f1c1b9e6e8b4dd4","slug":"61527452062-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर गर्म हवाओं और गर्मी से खूब छुड़ाए पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर गर्म हवाओं और गर्मी से खूब छुड़ाए पसीने
Updated Mon, 28 May 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
राजधानी में दिनभर गर्म हवाओं और तेज धूप ने खूब पसीने छुड़ाए। रविवार को छुट्टी का दिन होने के बावजूद तेज गर्मी में लोग बेहद कम संख्या में घरों से बाहर निकले। सोमवार से मौसम का मिजाज बदलने से गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।
राजधानी में सुबह कुछ देर आंशिक बादल आने के बाद चटख धूप खिल गई। तेज गर्म हवाओं ने जीना दूभर कर दिया। लोग घरों से बाहर नहीं निकले। बाजारों में भी दिनभर सन्नाटा रहा। कुछ लोग छुट्टी के दिन राजधानी के कई पिकनिक स्पॉट पर गर्मी से राहत पाने के लिए पहुंचे। दिन का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने सोमवार से अगले 36 घंटे मौसम का मिजाज बदलने का पूर्वानुमान जताया है। इसके तहत राजधानी में भी दिनभर बादल के बीच दोपहर के समय बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। बारिश और हवाओं की वजह से दिन के तापमान में पांच से सात डिग्री की गिरावट आ सकती है।