{"_id":"5afde9364f1c1b5b798b4cd5","slug":"61526589750-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री का घेराव करने पहुंची शिक्षिका की तबियत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री का घेराव करने पहुंची शिक्षिका की तबियत बिगड़ी
Updated Fri, 18 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंत्री का घेराव करने पहुंची शिक्षिका की तबियत बिगड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
निरस्त किए गए तबादलों को बहाल करने की मांग कर रहे शिक्षकों ने बृहस्पतिवार को शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय का घेराव करने का प्रयास किया। इस दौरान एक शिक्षिका की तबीयत बिगड़ गई। शिक्षिका का दून अस्पताल में उपचार कराया गया।
पिछले साल विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने से ऐन पहले कांग्रेस सरकार ने गुपचुप तरीके से करीब 400 शिक्षकों के तबादले कर दिए थे। चुनाव के बाद भाजपा की सरकार बनने के बाद यह मामला शिक्षा मंत्री के संज्ञान में आया तो कुछ दिनों पूर्व सरकार ने इन तबादलों को निरस्त कर दिया। अब ये शिक्षक तबादले बहाल करने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। कई दिनों से वह शिक्षा निदेशालय में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।
बृहस्पतिवार को उन्होंने यमुना कॉलोनी स्थित शिक्षा मंत्री के आवास पर प्रदर्शन किया। मंत्री का घेराव करने के प्रयास के दौरान एक शिक्षिका की तबीयत बिगड़ गई। साथी शिक्षकों ने उन्हें दून अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ। प्रदर्शन करने वालों में अध्यक्ष वीरेंद्र्र भंडारी, महामंत्री भूपेंद्र बिष्ट, भवानी प्रसाद बिजल्वाण, राजेश्वरी पैन्यूली, मधुसूदन, राकेश प्रसाद नौटियाल, सुमन रावत, मनोरमा सजवाण, उषा गौड़ समेत कई अन्य शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन
उधर शिक्षा मंत्री ने कहा है कि बीमार शिक्षकों का तबादला सरकार प्राथमिकता के आधार पर करेगी। जो भी शिक्षक बीमार व अन्य गंभीर प्रकरण वाले हैं, वे अपने संबंधति दस्तावेज जमा करा दें। वाजिब कारण वाले शिक्षकों को तबादलों में प्राथमिकता दी जाएगी।