{"_id":"5afde9324f1c1bd5408b6224","slug":"61526589746-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आक्रोशित सफाईकर्मियों ने अफसरों को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आक्रोशित सफाईकर्मियों ने अफसरों को बनाया बंधक
Updated Fri, 18 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आक्रोशित सफाईकर्मियों ने अफसरों को बनाया बंधक
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
संविदा पद पर समायोजन की मांग को लेकर आंदोलित मोहल्ला समिति के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 11वें दिन भी जारी रही। आंदोलित कर्मचारियों ने दिनभर नगर निगम में जमकर हंगामा किया और नगर आयुक्त समेत तमाम अफसरों को बंधक बना लिया। उधर सफाईकर्मियों पूरे शहर में घूम घूमकर एकत्र किए गए कूड़े को सड़कों पर फैला दिया। यह सब कुछ अफसरों और पुलिसकर्मियों की मौजूदगी मेें हुआ, सब तमाशबीन बनकर नजारा देखते रहे। कर्मचारियाें की हड़ताल खत्म कराने के लिए नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे ने कर्मचारी संगठनों के नेताओं के साथ समझौता वार्ता भी की लेकिन शाम तक आंदोलित कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। इसके बाद देर रात मुख्यमंत्री से हुई वार्ता के बाद मामले का पटाक्षेप हो गया।
दिन में नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे, एडीएम अरविंद पांडे, वाल्मीकि समाज के पूर्व अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना, एसपी सिटी प्रदीप कुमार राय, भाजपा नेता सुनील उनियाल गामा और कर्मचारी नेता राजेश कुमार, धीरज भारती व मोहल्ला स्वच्छता समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार की मौजूदगी में हुई बैठक में आंदोलित कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन बात नहीं बन पाई। नगर आयुक्त ने हड़ताली कर्मचारियों से एक हफ्ते का समय मांगते हुए शासन से वार्ता कराने की बात कही लेकिन कर्मचारियों ने लिखित में मांगा तो नगर आयुक्त ने इनकार कर दिया। जिससे वार्ता विफल हो गई। वार्ता विफल होने के बाद कर्मचारियों ने नगर निगम में जमकर हंगामा किया। अफसरों के खिलाफ नारेबाजी भी की।
गाड़ियां छोड़ पिछले दरवाजे से निकले अफसर
नगर निगम में कर्मचारियाें के हंगामे व मारपीट की आशंका से कई अफसर अपनी गाड़ी निगम में छोड़कर पिछले दरवाजे से निकल गए। इसका पता चलते ही आंदोलित कर्मचारियों ने अफसरोें की गाड़ियों में पंचर कर दिया।
विज्ञापन
कूड़ा उठाने की सूचना पर तहसील में हंगामा
नगर निगम में रात में मौजूद हड़ताली कर्मचारियाें को किसी ने सूचना दी कि तहसील में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में कूड़ा उठाया जा रहा है। इस पर हंगामा कर रहे कर्मचारी भागकर तहसील पहुंचे, लेकिन उनके पहुुंचने से पहले ही गाड़ी में कूड़ा भेजा जा चुका था।
शहर में दर्जनों इलाकों में फैलाया कूड़ा
प्रशासन और अन्य संगठनों ने सफाई कर जो कूड़ा इकट्ठा किया था, उसे हड़ताली कर्मचारियाें ने शहर में फैला दिया। कर्मचारियों ने सुभाष रोड, तहसील चौक डिस्पेंसरी रोड, चकराता रोड, पलटन बाजार, कलेक्ट्रेट, बल्लीवाला, बल्लूपुर, कांवली रोड, सहारनपुर चौक, लालपुल, निरंजनपुर समेत शहर के कई इलाकों में कूड़ा फैला दिया, जिससे स्थिति और अधिक बिगड़ गई।