{"_id":"5af35ff34f1c1b54098b90a4","slug":"61525899251-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले का निर्माण कार्य रोकने पर भड़के पूर्व विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले का निर्माण कार्य रोकने पर भड़के पूर्व विधायक
Updated Thu, 10 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
पूर्व विधायक राजकुमार ने प्रभात टाकीज, मन्नू गंज रोड से भूसा स्टोर तक नाले का निर्माण कार्य रोकने पर पर आक्रोश जताया है। उन्होंने लोनिवि प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर नाले की सफाई और निर्माण कार्य कराने की मांग की।
बुधवार को पूर्व विधायक ने कांग्रेसियों और स्थानीय लोगों के साथ लोनिवि के ईई अनिरुद्ध भंडारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि कि नाले का निर्माण कार्य रोके जाने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। नाले की सफाई न होने से सड़क पर पानी भर रहा है। वहीं, मोहिनी रोड व डालनवाला के आंतरिक मार्गों का निर्माण समेत अन्य समस्याओं को रखा। जिस पर अधिशासी अभियंता ने नाले की सफाई समेत अन्य कार्य जल्द शुरू कराने का आश्वासन दिया। पूर्व विधायक ने कार्य जल्द शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान अशोक कोहली, सोम प्रकाश वाल्मीकि, दिनेश भंडारी, मनोज कुमार ,उदयवीर मल, राजेंद्र खन्ना, बॉबी कुमार, गुरु सेवक, देविका रानी, दीपा चौहान, देवेंद्र कौर, तेजेंद्र कौर आदि मौजूद रहे।