{"_id":"5ae4bfb64f1c1b05418b6f7b","slug":"61524940726-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवानपुर के तिहरे हत्याकांड के आरोपी के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवानपुर के तिहरे हत्याकांड के आरोपी के खिलाफ मुकदमा
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की/भगवानपुर।
लव्वा गांव में शुक्रवार तड़के घर के मुखिया राज सिंह, उनकी पत्नी और बेटे की फरसे से काट कर हत्या कर खुद जहर खाकर जान देने वाले नौकर के खिलाफ शनिवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी नौकर का शव पुलिस ने हरिद्वार में रह रहे भतीजे के सुपुर्द कर दिया है।
पुलिस को दी गई तहरीर में मृतक के भाई सतपाल ने बताया कि राज सिंह के घर में दस साल से प्रताप सिंह ठाकुर नाम का एक व्यक्ति रह रहा था। उसे नौकर की हैसियत से रखा गया था, लेकिन नियत खराब होने वह घर को कब्जाना चाहता था। इसी रंजिश में उसने शुक्रवार तड़के राज सिंह, उसकी पत्नी और बेटे की हत्या कर दी। हत्यारे ने तीन बेटियों को भी फरसे से बुरी तरह लहूलुहान कर घायल कर दिया है। इनमें से एक बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रताप सिंह ठाकुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हत्याकांड की जांच के लिए पुलिस ने दो टीमें गठित की हैं। एक टीम आरोपी की कुंडली खंगाल रही है। जबकि दूसरी टीम घटना के अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
उधर, पुलिस की अभी तक की जांच में आरोपी प्रताप सिंह की पृष्ठभूमि का ज्यादा पता नहीं चल पाया है। केवल यह पता चल पाया है कि प्रताप का परिवार कई वर्ष पूर्व शारदानगर (सहारनपुर) में रहता था। थानाध्यक्ष राजीव चौहान ने बताया कि सहारनपुर निवासी प्रताप दो भाई थे। दूसरे भाई की पहले मौत हो चुकी है। अभी इसका परिवार हरिद्वार में रह रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी के भतीजे राजेश को भगवानपुर बुलाकर पूछताछ की है। जिसमें उसने बताया कि 15 साल पहले प्रताप उनके परिवार से अलग हो गया था। उसके बाद उसका परिवार से ज्यादा संपर्क नहीं रहा। पत्र व्यवहार कभी कभार जरूर होता था। पुलिस का कहना है कि हत्यारोपी का शव उसके भतीजे राजेश के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज किए मानसी के बयान
रुड़की/भगवानपुर। लव्वा गांव में घर के मुखिया राज सिंह, पत्नी और बेटे की हत्या के मामले में शनिवार को पुलिस टीम ने राज सिंह की बेटी मानसी के बयान दर्ज किए। घटना की छानबीन करने थानाध्यक्ष राजीव चौहान महिला पुलिस के साथ पीड़ित के घर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित ने जानकारी दी है कि आरोपी की ओर से घर में रखे फरसे की किसी को जानकारी नहीं थी। परिवार शादी की खुशियों और तैयारियों में डूबा हुआ था। किसी को यह नहीं पता था कि इतनी बड़ी घटना होने वाली है, लेकिन मानसी आरोपी नौकर प्रताप के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता पाई। थानाध्यक्ष चौहान ने बताया कि जल्द घायल लड़कियों से पूछताछ की जाएगी।